परमाणु ठिकानों पर हमला होने पर अमेरिका पर करेंगे हमला : हम युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे, ईरान ने कहा- सहयोगी हितों को भी बनााएंगे निशाना

नए वायु रक्षा प्रणाली ने हमारी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाया

परमाणु ठिकानों पर हमला होने पर अमेरिका पर करेंगे हमला : हम युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे, ईरान ने कहा- सहयोगी हितों को भी बनााएंगे निशाना
चेतावनी दी है कि उसके परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमला हुआ तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और सहयोगी देशों के हितों को निशाना बनाया जाएगा। खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने इसे युद्ध बढ़ाने वाला कदम बताया। ईरान ने नई वायु रक्षा प्रणालियां मिलने और क्षतिग्रस्त सिस्टम दुरुस्त करने का भी दावा किया है।

तेहरान। ईरान के परमाणु ठिकानों पर यदि अमेरिका हमला करता है, तो वह इलाके में मौजूद अमेरिकी एवं उसके सहयोगी देशों के 'हितों' पर हमला करेगा। ईरान के खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने यह बात कही है। कमांड ने मंगलवार को एक बयान में कहा, हम यह साफ़ करते हैं कि अगर हमलावर सेना इस हद तक आगे बढ़ती है, तो हम इसे इलाके में युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे और इलाके में मौजूद सभी अमेरिकी और सहयोगी हितों को हमारी सेना के जबरदस्त हमले का निशाना बनाया जाएगा। इससे पहले ईरानी सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरमिनिया ने कहा था कि सेना को नयी वायु रक्षा प्रणाली मिली हैं।

अकरमिनिया ने कहा, "इन नए वायु रक्षा प्रणाली ने हमारी रक्षा क्षमताओं को बहुत बढ़ा दिया है। अब हम दुश्मन के विमानों का मुकाबला करने में कहीं ज़्यादा सक्षम हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान अमेरिका के साथ संघर्ष के दौरान क्षतिग्रस्त हुयी वायु रक्षा प्रणाली को ठीक करने में कामयाब रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई बार हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि ये हमले होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले व्यापारिक जहाज़ों के ख़िलाफ़ ईरान की कार्रवाई के जवाब में किए गए थे। ईरानी सेना ने कई मध्य-पूर्वी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करके जवाब दिया।

 

 

Read More ईरान ने अमेरिकी हमलों का दिया जवाब : मिसाइल से नौका अड्डे और एआई केंद्र को बनाया निशाना, ड्रोन नौकाओं में लगी आग

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल
जयपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन की बौछारें कीं। प्रदेशाध्यक्ष मदन...
पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा सहकारिता का नया मॉडल, प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी
पंजाब में नाकाबंदी के दौरान आपराधिक साजिश विफल : अवैध पिस्तौल के साथ आरेापी गिरफ्तार, 3 कारतूस बरामद
राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कोटा में आकाशीय बिजली से युवक की मौत
छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : तृणमूल कांग्रेस ने की चर्चा की मांग, पार्टी ने दिया नोटिस
जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में
हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल