पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 

मिसाइल हमला: ईरान ने तेल अवीव को दहलाया, ट्रंप की मोहलत

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 

ईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर मिसाइलें दागकर युद्ध तेज कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा संयंत्रों पर हमले के लिए 5 दिन की मोहलत दी, जबकि ईरान ने बातचीत के दावों को 'फर्जी' बताया। यूएई ने 17 ड्रोन मार गिराए और लेबनान में विस्थापितों की संख्या 10 लाख पार कर गई है।

तेहरान। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के ताजा घटनाक्रम में ईरान ने इजरायल के व्यावसायिक केंद्र तेल अवीव पर मिसाइलों की एक नयी खेप दाग कर इजरायल सुरक्षा बलों को चौंका दिया। मंगलवार सुबह हुए इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत सीधे तौर पर प्रभावित हुई, जिससे शहर के आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं और कई वाहनों व इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात दावा किया था कि ईरान के एक शीर्ष अधिकारी के साथ उनकी "बेहद सकारात्मक" बातचीत हुई है। ईरान ने हालांकि इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ ने इसे वित्तीय और तेल बाजारों को प्रभावित करने के लिए फैलाई गई "फर्जी खबर" करार दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और बिजली केंद्रों को "नष्ट" करने की अपनी पूर्व चेतावनी पर पांच दिनों की मोहलत दी है। उन्होंने पहले 48 घंटे की समय सीमा दी थी, जिसे अब कूटनीति के लिए थोड़ा और समय देने के नाम पर बढ़ाया गया है। श्री ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलता है, तो हमले निश्चित हैं।

युद्ध के 25वें दिन पहली बार लेबनान के हवाई क्षेत्र के ऊपर एक ईरानी मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस इंटरसेप्शन के लिए एक विदेशी नौसैनिक जहाज जिम्मेदार था। मिसाइल के मलबे बेरूत के उत्तरी शहरों में गिरे, जिससे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Read More क्यूबा में अचानक ब्लैक आउट से हाहाकार : अंधेरे में डूबे देश के एक करोड़ लोग, बिजली गुल होने से लोग परेशान

इजरायली वायुसेना ने पिछले 24 घंटों में लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों (हिजबुल्लाह के गढ़) पर भीषण हमले किए हैं। 
इजरायली सेना ने दावा किया कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में जमीनी कार्रवाई के दौरान हिजबुल्लाह के दो लड़ाकों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है।

Read More कम पड़ गए 800 अरब! ईरान युद्ध में लागत बढ़ने से पेंटागन ने की 200 अरब डॉलर की मांग, अमेरिकी संसद में छिड़ा सियासी घमासान 

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की कि बहरीन में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान उनके साथ कार्यरत एक मोरक्कन नागरिक की मौत हो गई। बहरीन की सेना ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वे ईरानी आक्रामकता के खिलाफ अपने क्षेत्र की रक्षा कर रहे हैं।
बीते 24 घंटों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी ओर आ रही पांच बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोनों को मार गिराया। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले ईरान की ओर से किए गए थे। इस बीच, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए यूएई के निजी स्कूलों को अगले सप्ताह से फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Read More बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत 

इराक के अनबार प्रांत में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के एक कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत हो गई। इराकी सुरक्षा बलों ने इस हमले का आरोप अमेरिका पर लगाया है। वहीं, इराकी कुर्दिस्तान में भी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में छह कुर्द सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। तनाव के बीच ईरान ने मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र को अपनी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है। वे अली लारीजानी का स्थान लेंगे जिनकी पिछले सप्ताह हत्या कर दी गई थी। जोल्घाद्र की नियुक्ति को ईरान की रक्षा रणनीति में एक कड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रंप के वार्ता के दावों और फिर ईरान के खंडन के बीच वैश्विक तेल बाजारों में भारी हलचल रही। ब्रेंट क्रूड की कीमतें कुछ समय के लिए 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरीं, लेकिन मध्य-पूर्व में नए मिसाइल हमलों की खबर के बाद बाजार फिर से अस्थिर हो गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अरागची से फोन पर बात की और कहा कि "लड़ने से बेहतर बातचीत है।" वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी क्षेत्र में शांति बहाली के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी सेना दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी तक के क्षेत्र पर नियंत्रण करेगी। उन्होंने बताया कि नदी पर बने उन सभी पांच पुलों को नष्ट कर दिया गया है जिनका उपयोग हिजबुल्लाह हथियारों की आवाजाही के लिए करता था।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को एक नया बयान जारी कर इजरायल को चेतावनी दी कि यदि लेबनान और फिलिस्तीन में नागरिकों पर हमले नहीं रुके, तो इजरायली सेना को "बिना किसी संयम" के भारी मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ेगा। बीते 24 घंटों में लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हमलों के कारण विस्थापितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। युद्ध के कारण अब तक लेबनान में 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र में मानवीय सहायता की मांग तेज हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई
बिजली बिलों से संबंधित विवादित मामलों में जयपुर डिस्कॉम के मुख्यालय स्थित निगम स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने ऑनलाइन...
गैस बुकिंग पर फिर नया अपडेट: इन उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अलग प्रावधान नहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विकास योजनाओं पर लिया मार्गदर्शन
ऑपरेशन क्लीन स्वैप : अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 24 लोगों पर जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विहिप ने किया स्वागत, कहा-अनुसूचित समाज के अधिकारों से समझौता नहीं, धर्मांतरण गतिविधियों पर लगेगा अंकुश
Weather Update : अधिकांश जिलों में मौसम साफ, सुबह-शाम हल्की ठंडक
ईरानी लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी की कड़ी चेतावनी: शर्तों के अनुरूप होने पर अमेरिका के साथ बातचीत संभव, तब तक कुछ भी नहीं होगा सामान्य