हॉर्मुज जलडमरूमध्य: तेल के जहाजों को रोका तो...अमेरिका ने दी ईरान को मौत, आग और रोष का कहर बरपाने की चेतावनी

ट्रंप की ईरान को महा-चेतावनी: हॉर्मुज जलमार्ग पर छिड़ेगा भीषण युद्ध?

हॉर्मुज जलडमरूमध्य: तेल के जहाजों को रोका तो...अमेरिका ने दी ईरान को मौत, आग और रोष का कहर बरपाने की चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल जहाजों को रोका गया, तो अमेरिका 20 गुना घातक हमला करेगा। ट्रंप ने इसे चीन और एशियाई देशों के लिए 'उपहार' बताया, जो इस मार्ग पर निर्भर हैं। उन्होंने ईरान को 'मौत और आग' के कहर की चेतावनी देते हुए जलमार्ग बहाली पर जोर दिया।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों को रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर अब तक की तुलना में बीस गुना अधिक जोरदार हमला करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल के जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए कुछ भी करता है, तो अमेरिका उस पर अब तक किए गए हमलों के मुकाबले बीस गुना अधिक जोरदार प्रहार करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाएगा जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है और इससे ईरान का दोबारा खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उन पर मौत, आग और रोष का कहर बरसेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह आशा और प्रार्थना करते हैं कि ऐसा न हो। 

गौरतलब है कि, हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी समुद्री रास्तों में से एक है। इस रास्ते से वैश्विक तेल कारोबार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी इस चेतावनी को चीन और उन सभी देशों के लिए अमेरिका की ओर से एक उपहार बताया जो हॉर्मुज जलडमरूमध्य का अत्यधिक उपयोग करते हैं। चीन और अन्य एशियाई अर्थव्यवस्थाएं इस जलमार्ग से भेजे जाने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस पर निर्भर हैं। यह रास्ता युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग बंद है। 

इससे पहले सोमवार को ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने कहा था कि जो भी अरब या यूरोपीय देश अपने क्षेत्र से इजरायली और अमेरिकी राजदूतों को निष्कासित करेगा, उसे हॉर्मुज जलडमरूमध्य से बेरोकटोक आवाजाही की इजाजत होगी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल