क्या अब अमेरिका का हिस्सा बनेगा वेनेजुएला? ट्रंप ने 51वां राज्य बताते हुए मानचित्र किया शेयर, दुनियाभर में बढ़ी हलचल

राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने ट्रंप की संभावना को किया खारिज

क्या अब अमेरिका का हिस्सा बनेगा वेनेजुएला? ट्रंप ने 51वां राज्य बताते हुए मानचित्र किया शेयर, दुनियाभर में बढ़ी हलचल
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मैप साझा कर वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बताया है। हालांकि इसे एक मजाक माना जा रहा है, लेकिन वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने इस संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया। ट्रंप पहले भी वेनेजुएला के तेल संसाधनों पर नियंत्रण की इच्छा जता चुके हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक मानचित्र साझा किया है जिसमें वेनेजुएला को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में दिखाया गया है। ट्रंप ने मजाक में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की ओर संकेत तब दिया जब उन्होंने मार्च में विश्व बेसबॉल क्लासिक सेमीफाइनल में इटली को हराने पर वेनेजुएला की राष्ट्रीय बेसबॉल टीम को बधाई दी थी। उन्होंने इस जीत का श्रेय वेनेजुएला के अमेरिका के साथ सहयोग को दिया।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने सोमवार को इस दक्षिण अमेरिकी देश के अमेरिका का 51वां राज्य बनने की कभी भी संभावना को खारिज कर दिया। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने के लिए जनवरी की शुरुआत में वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई के बाद अमेरिका और वेनेजुएला ने राजनयिक संबंधों को बहाल करना शुरू कर दिया था। ट्रम्प ने वेनेजुएला के तेल पर नियंत्रण करने के अपने इरादे की भी घोषणा की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
घर के पास टायर से खेलते-खेलते तीन मासूम सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे़ में समा गए, जिससे तीनों की...
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र