मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच ज़रीफ ने की शांति की अपील: ट्रंप की लापरवाह आक्रमकता का​ दिया हवाला, अमेरिका प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान फिर खोल देगा होर्मुज जलडमरूमध्य

शांति की पहल: ज़रीफ़ ने ट्रंप को दिया युद्ध विराम का प्रस्ताव

मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच ज़रीफ ने की शांति की अपील: ट्रंप की लापरवाह आक्रमकता का​ दिया हवाला, अमेरिका प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान फिर खोल देगा होर्मुज जलडमरूमध्य
ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जावेद ज़रीफ़ ने 'फॉरेन अफेयर्स' के जरिए अमेरिका को शांति योजना का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने ट्रंप की आक्रामकता की निंदा करते हुए परमाणु कार्यक्रम पर सीमाएं लगाने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की पेशकश की। ज़रीफ़ ने जोर दिया कि प्रतिबंध हटने और आपसी सुरक्षा गारंटी से ही क्षेत्रीय स्थिरता संभव है।

तेहरान। ईरान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 'लापरवाह आक्रमकता' का उल्लेख करते हुए उसके साथ शांति स्थापित करने की अपील की है। जरीफ ने कहा कि लंबी अवधि का संघर्ष केवल विनाश और अनिश्चितता को बढ़ाता है और स्थायी समाधान के लिए प्रत्यक्ष और वास्तविक बातचीत ही एकमात्र मार्ग है। उन्होंने सभी पक्षों से शांतिपूर्ण ढंग से विवाद सुलझाने और क्षेत्रीय तनाव को कम करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा है कि मौजूदा संघर्ष के किसी भी समाधान में ईरान के राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।

पूर्व विदेश मंत्री ने इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अपने प्रस्ताव की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस शांति योजना को सार्वजनिक करने को लेकर अपने मन में चल रहे द्वंद्व का भी जिक्र किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "एक ईरानी होने के नाते, मैं डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामकता और उनके अपमानजनक बयानों से गुस्से में हूँ। मुझे अपनी सेना और देश के लोगों पर गर्व है, इसलिए पत्रिका 'फॉरेन अफेयर्स' में इस शांति योजना को छपवाने को लेकर मेरे मन में उलझन थी। फिर भी, मुझे यकीन है कि युद्ध का अंत ईरान के राष्ट्रीय हितों के हिसाब से ही होना चाहिए।"

ईरान के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री जैसे बड़े पदों पर रह चुके ज़रीफ़ का मानना है कि तमाम मुश्किलों के बाद भी ईरान, अमेरिका-इजरायल के लगातार हवाई हमलों के सामने मजबूती से टिका हुआ है। अमेरिकी पत्रिका 'फॉरेन अफेयर्स' में अपना प्रस्ताव रखने के कुछ घंटों बाद श्री ज़रीफ़ ने कहा, "ईरान ने यह युद्ध शुरू नहीं किया था लेकिन एक महीने से ज्यादा की लड़ाई के बाद यह साफ है कि जीत ईरान की हो रही है। लगातार बमबारी के बावजूद हमने अपने देश को बचाया है और हमलावरों को करारा जवाब दिया है।"

ज़रीफ़ ने अपने लेख में चेतावनी दी कि भले ही ईरान को सैन्य सफलता मिल रही हो लेकिन आगे की लड़ाई से आम जनता और देश के ढांचे का भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यह हिंसा एक बड़े क्षेत्रीय या वैश्विक युद्ध का रूप ले सकती है। उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि युद्ध के पहले ही दिन करीब 170 स्कूली बच्चों की मौत पर दुनिया खामोश है। अपनी शांति योजना में ज़रीफ़ ने युद्ध खत्म करने के लिए एक समझौते का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी मजबूत सैन्य स्थिति का फायदा उठाकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर सीमाएं लगाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार हो सकता है।

Read More पीयूष गोयल का अमेरिकी दौरा: प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई मुलाकातें; एआई, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और क्वांटम कंप्यूटिंग सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इसके अलावा, ज़रीफ़ ने अमेरिका और ईरान के बीच एक-दूसरे पर हमला न करने का वादा करने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश दुश्मनी छोड़कर आर्थिक सहयोग बढ़ाएं, तो ईरान अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने और जनता के कल्याण पर ध्यान दे पाएगा।

Read More ट्रम्प ने दिया झटका: कई भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती, ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर करती हैं कंपनियां

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह