the situation in the trauma center
राजस्थान  जयपुर 

ट्रॉमा सेंटर में बरसाती पानी से बिगड़े हालात, 10 घंटे से टपकती छत ने खोली बदइंतजामी की पोल

ट्रॉमा सेंटर में बरसाती पानी से बिगड़े हालात, 10 घंटे से टपकती छत ने खोली बदइंतजामी की पोल देश के सबसे बड़े एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में बरसात ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। पिछले करीब 10 घंटे से ट्रॉमा सेंटर की छत से लगातार बारिश का पानी टपक रहा है। डक्ट के जरिए यह पानी अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में फैल गया, जिससे ट्रॉमा इमरजेंसी, माइनर ऑपरेशन थिएटर, ईसीजी कक्ष, एक्स-रे रूम, इमरजेंसी आईसीयू, ऑब्जर्वेशन आईसीयू और पूरे कॉरिडोर में जलभराव की स्थिति बन गई।
Read More...

Advertisement