ट्रॉमा सेंटर में बरसाती पानी से बिगड़े हालात, 10 घंटे से टपकती छत ने खोली बदइंतजामी की पोल

बदइंतजामी मरीजों और उनके परिजनों के लिए भारी परेशानी

ट्रॉमा सेंटर में बरसाती पानी से बिगड़े हालात, 10 घंटे से टपकती छत ने खोली बदइंतजामी की पोल
देश के सबसे बड़े एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में बरसात ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। पिछले करीब 10 घंटे से ट्रॉमा सेंटर की छत से लगातार बारिश का पानी टपक रहा है। डक्ट के जरिए यह पानी अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में फैल गया, जिससे ट्रॉमा इमरजेंसी, माइनर ऑपरेशन थिएटर, ईसीजी कक्ष, एक्स-रे रूम, इमरजेंसी आईसीयू, ऑब्जर्वेशन आईसीयू और पूरे कॉरिडोर में जलभराव की स्थिति बन गई।

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में बरसात ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी है। पिछले करीब 10 घंटे से ट्रॉमा सेंटर की छत से लगातार बारिश का पानी टपक रहा है। डक्ट के जरिए यह पानी अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में फैल गया, जिससे ट्रॉमा इमरजेंसी, माइनर ऑपरेशन थिएटर (OT), ईसीजी कक्ष, एक्स-रे रूम, इमरजेंसी आईसीयू, ऑब्जर्वेशन आईसीयू और पूरे कॉरिडोर में जलभराव की स्थिति बन गई। गंदे पानी के कारण कई स्थानों पर फॉल सीलिंग भी भरभराकर गिर गई, जिससे मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) पर डालते हुए कहा कि भवन के रखरखाव का कार्य विभाग के जिम्मे है और इसके लिए भुगतान भी किया जा चुका है। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर PWD का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से यह तक कहा गया कि संबंधित अधिकारी अवकाश पर हैं। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी ट्रॉमा सेंटर में बारिश के बीच सामने आई यह बदइंतजामी मरीजों और उनके परिजनों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही जवाबदेही से बचते नजर आएं, तो आखिर परेशान मरीज और उनके परिजन किससे राहत की उम्मीद करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन