एक्शन में मान: भ्रष्टाचार में लिप्त स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, डॉ. विजय सिंगला गिरफ्तार

विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार करने के ठोस सबूत मिले

एक्शन में मान: भ्रष्टाचार में लिप्त स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, डॉ. विजय सिंगला गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्री सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमिशन की मांग कर रहे थे।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को ऊपरी कमाई महंगी पड़ गई। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपनी ही सरकार में मंत्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया।  बता दे कि विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार करने के ठोस सबूत मिले थे।  स्वास्थ्य मंत्री सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमिशन की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची थी, जिसके बाद मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। खबर यह भी है कि भ्रष्टाचार के मामले में सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज
मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं। 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था। आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दे दिए हैं। भगवंत मान ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि प्रदेश में एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी  बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। बता दे कि भगवत मान को लंबे समय से अपने मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वत की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद पंजाब सरकार ने ये सख्त कदम उठाया है।  पंजाब आप की सरकार में ये दूसरा मौका है, जब भ्रष्टाचार के आरोपों में मंत्री को बर्खास्त किया गया है.  2015 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने एक मंत्री को बर्खास्त किया था।   

क्या से क्या हो गया देखते-देखते
एक आम डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की थी। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दी।  डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था। लेकिन अफसोस मंत्री के लालच और भ्रष्टाचार ने उनकों कहां से कहां ला दिया।


Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत