पति ने चाकू से पत्नी का गला काटा
शास्त्री नगर क्षेत्र में बेटी से मिलने आए पति ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया। पत्नी के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
जयपुर। शास्त्री नगर क्षेत्र में बेटी से मिलने आए पति ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया। पत्नी के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पर्चा बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पूजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2014 में सत्यवीर सिंह से उसकी शादी हुई थी। पति द्वारा आए दिन झगड़ा करने पर वह दो महीने पहले ही अलग हो गए है।
इसके बाद बेटी पूजा के साथ वह शिवपार्क में एक व्यक्ति के यहां खाना बनाने का काम करने लगी। बीती 30 मई की रात पति सत्यवीर सिंह बेटी से मिलने आया था। बेटी और पिता बातचीत करने लगे। तभी आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर महिला का गला काट दिया। उसके चिल्लाने पर वह वहां से भाग गया। हालांकि इस दौरान पूजा के ज्यादा चोट नहीं लगी।
Comment List