अशोक गहलोत ने पंचायतीराज के सृजित पदों के पुनर्गठन को दी स्वीकृति

2268 कार्मिक को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे

अशोक गहलोत ने पंचायतीराज के सृजित पदों के पुनर्गठन को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतीराज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग में सृजित पदों के पुनर्गठन को स्वीकृति दी। कार्मिकों को पदोन्नति के अवसर प्रदान किए हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतीराज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग में सृजित पदों के पुनर्गठन को स्वीकृति दी। कार्मिकों को पदोन्नति के अवसर प्रदान किए हैं। पुनर्गठन से अब 2268 कार्मिक को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। यह पुनर्गठन विभाग के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के संवर्ग में किया गया है। गहलोत ने भर्ती नियमों में अभी तक उल्लेखित नहीं होने वाले पदनाम के सृजन के लिए संशोधन की अनुमति भी दी है। इससे संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद सृजित होंगे। पंचायती राज संस्थाओं में मंत्रालयिक संवर्ग में अभी सहायक प्रशासनिक अधिकारी तक के ही पद सृजित हैं, जबकि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में इससे ऊपर के पद भी सृजित हैं।

इस निर्णय से अब पुनर्गठन के बाद संस्थापन अधिकारी के 33, प्रशासनिक अधिकारी के 66, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 451 पद हो गए हैं। वहीं सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 220 से बढ़कर 843 पद, वरिष्ठ सहायक के 331 से बढ़कर 1426 पद हो रहे हैं। वर्तमान में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर पर कुल 11,370 पद भरे हुए हैं। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ सहायकों के 4000 पदों को पुनर्जीवित कर शामिल करते हुए कुल 15730 पदों की सीमा निर्धारित की गई है। इनमें जिला परिषद के लिए कुल 721 पद निर्धारित होंगे तथा पंचायत समिति के लिए कुल 3705 पद और ग्राम पंचायत के लिए 11304 पद होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

वैक्सीन साइड इफेक्ट्स की वास्तविकता से अवगत कराए केंद्र सरकार: गहलोत वैक्सीन साइड इफेक्ट्स की वास्तविकता से अवगत कराए केंद्र सरकार: गहलोत
कोविशिल्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से इस बारे...
मुख्यमंत्री का झारखण्ड दौरा : कांग्रेस की लूट की राजनीति ने देश को किया बर्बाद- भजनलाल
स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहुंचे दौरे पर, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी
कश्मीर में आए भूकंप के झटके, अभी तक नुकसान की नहीं है सूचना
सीपीआई(एम) ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
गहलोत कल से 3 राज्यों के चुनावी दौरे पर रहेंगे
चांदी 1200 रुपए और सोना 600 रुपए सस्ता