चीन में बाढ़ का कहर, 8 लाख लोग प्रभावित

बारिश ने प्रांत के 80 कस्बों पर कहर बरपाया

चीन में बाढ़ का कहर, 8 लाख लोग प्रभावित

पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में हो रही मूसलाधार बारिश और इससे आई बाढ़ की वजह से आठ लाख लोगों की आबादी प्रभावित हुई है।

नानचांग। पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में हो रही मूसलाधार बारिश और इससे आई बाढ़ की वजह से आठ लाख लोगों की आबादी प्रभावित हुई है। प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार 28 मई के बाद से हो रही बारिश ने प्रांत के 80 कस्बों पर कहर बरपाया है।

इससे 76 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही साढ़े 17 करोड़ अमेरिकी डॉलर के सीधे आर्थिक की नुकसान की खबर है। बारिश का दौर धीमा पडऩे के बाद बाढ़ के खतरे के निशानों को हटा लिया गया है। अधिकारियों ने मौसम परिवर्तन और बाढ़ पर प्रभावी नियंत्रण और सूखा राहत प्रयासों पर नजर रखने का आह्वान किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़ शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि विशेष रूप से यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर में लेपर्ड, हाईना सहित अन्य वन्यजीवों के अच्छे फोटोज डिस्प्ले...
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें