खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आखिरी दिन: पदक घटे, फिर भी तालिका में 10वें स्थान पर रहा राजस्थान

पदक घटे, फिर भी तालिका में 10वें स्थान पर रहा राजस्थान

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आखिरी दिन: पदक घटे, फिर भी तालिका में 10वें स्थान पर रहा राजस्थान

हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आखिरी दिन राजस्थान के मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण समेत 7 पदक हासिल किए, जिसकी बदौलत राजस्थान का दल तालिका में दसवें स्थान पर पहुंच गया। हालांकि गुवाहाटी (असम) में आयोजित पिछले खेलों की तुलना में राजस्थान के पदक काफी कम रहे।

जयपुर। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आखिरी दिन राजस्थान के मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण समेत 7 पदक हासिल किए, जिसकी बदौलत राजस्थान का दल तालिका में दसवें स्थान पर पहुंच गया। हालांकि गुवाहाटी (असम) में आयोजित पिछले खेलों की तुलना में राजस्थान के पदक काफी कम रहे। खेलों के आखिरी दिन राजस्थान के लिए इशा गुर्जर ने महिलाओं के 60-63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं कल्पना को 57-69 किग्रा वर्ग में रजत पदक मिला। यामिनी कंवर (45-48 किग्रा), अंजु (54-57 किग्रा), रीना (70-75 किग्रा), स्नेहा (66-70 किग्रा) और विश्वास मलिक ने 60-63.5 किग्रा वर्ग में राजस्थान के लिए कांस्य पदक जीते। राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह ने कहा कि इस बार हमने पदक तालिका में एक स्थान पदक घटे, फिर भी तालिका में 10वें स्थान पर रहा राजस्थान सुधार करते हुए 10वां स्थान हासिल किया है। पदकों की संख्या में कमी के बारे में रणविजय ने कहा कि गुवाहाटी में हुए पिछले खेलों में अंडर-21 और अंडर-17 दो वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की गई थी, जबकि इस बार सिर्फ अंडर-18 वर्ग की स्पर्धाएं हुईं।

52 स्वर्ण पदकों के साथ हरियाणा बना चैंपियन

हरियाणा के मुक्केबाजों ने खेलों के अंतिम दिन स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए अपने राज्य को प्रतियोगिता का खिताब जिताया। मेजबान राज्य हरियाणा और गत चैम्पियन महाराष्ट्र 41-41 स्वर्ण जीतकर बराबरी पर थे, लेकिन हरियाणा ने मुक्केबाजी के 20 में से 10 स्वर्ण जीतकर महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया। हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुल 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। महाराष्ट्र 45 स्वर्ण , 40 रजत और 40 कांस्य पदक जीत दूसरे और कर्नाटक 22 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

222 सदस्यीय दल ने जीते 32 पदक

Read More ICC T-20 World Cup के लिए भारतीय टीम की घोषणा; रोहित कप्तान और हार्दिक उपकप्तान, राहुल को नहीं मिली जगह

राजस्थान का 222 सदस्यीय दल इस बार कुल 32 पदकों के साथ तालिका में दसवें स्थान पर रहा। राजस्थान के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 9 रजत और 15 कांस्य पदक जीते। राजस्थान ने सबसे ज्यादा तीन स्वर्ण साइक्लिंग में जीते। महेन्द्र सहाराण और मुकेश कुमार के अलावा टीम स्प्रिंट में लव कुमार, मुकेश कसवां और दिनेश खींचड़ ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। इनके अलावा सुसमिता (लम्बी कूद), किरण (डिस्कस थ्रो), लविश सहारण (जूडो), कपीश सिंह (तीरन्दाजी) और इशा गुर्जर (मुक्केबाजी) ने भी स्वर्ण पदक जीते।

Read More कई सीटों पर कांग्रेस विधायकों की परीक्षा, छह सीटों के परिणाम से पायलट की साख जुड़ी

पिछले खेलों में जीते थे 15 स्वर्ण समेत 51 पदक

Read More हार के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, बतौर कप्तान चेन्नई के लिए सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

राजस्थान के दल ने 2020 में गुवाहाटी (असम) में हुए खेलो इंडिया गेम्स में कुल 51 पदक जीते और पदक तालिका में 11वां स्थान हासिल किया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने तब 15 स्वर्ण, 25 रजत और 12 कांस्य पदक हासिल किए थे। राजस्थान दल में तब 300 से ज्यादा खिलाड़ी भेजे थे।

सबसे कम उम्र के पदक विजेता बने सुरजीथ-सरेया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 10 साल के सुरजीथ और सरेया ने स्वर्ण पदक जीता। केरल के पारंपरिक खेल कलरीपायट्टू में हिस्सा लेते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अंडर- 18  आयु वर्ग की प्रतियोगिता  में यह टाइटल जीता है। सुरजीथ तमिलनाडु के तिरुपुर के रहने वाले हैं। वह पांचवी कक्षा में पढ़ते हैं। वहीं सरेया केरल के मलप्पुरम में केंद्रीय विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार पर रहेंगे।
कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान हित में लेंगे निर्णय, फसल बीमा का पैसा खाते में सीधे भेजेंगे : खड़गे
नामीबिया में विमान क्रैश, 3 लोगों की मौत
4 वर्ष गुजरने के बावजूद इमानुएल मिशन स्कूल का अतिक्रमण कायम
बहज में खुदाई में मिले भारत के सबसे प्राचीन और अनूठे सुई के आकार के हड्डियों के औजार
विधानसभा अध्यक्ष ने छोटे बच्चों को बताई राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भूमिका
भर्ती परीक्षा से पहले 6500 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस