केन्द्र की भाजपा सरकार के 14 साल कांग्रेस के 55 सालों के शासन पर भारी: सतीश पूनिया

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन

केन्द्र की भाजपा सरकार के 14 साल कांग्रेस के 55 सालों के शासन पर भारी: सतीश पूनिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्या सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद, पूंजीवाद, भ्रष्टाचार सहित ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा, जिससे देश को आघात नहीं पहुंचा। देश में इमरजेंसी लगाकर 19 महिनों तक निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया।

टोंक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्या सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद, पूंजीवाद, भ्रष्टाचार सहित ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा, जिससे देश को आघात नहीं पहुंचा। देश में इमरजेंसी लगाकर 19 महिनों तक निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया। उस कांग्रेस को अब देश की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। केन्द्र की भाजपा सरकार के 14 साल कांग्रेस के 55 सालों के शासन पर भारी है। डा. पूनिया मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा टोंक द्वारा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण जनसभा को मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित कर रहे थे।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार के 8 सालों में 12 करोड़ गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत कनेक्शन देने का काम मोदी ने किया है। 45 करोड़ जन-धन खाते खोलकर 13 हजार करोड़ रुपए जन-धन खातों में भेजकर मोदी ने भ्रष्टाचार पर चोट की है। 10 करोड़ शौचालय तैयार कर माताओं व बहनों को सम्मान दिया है। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 18 हजार गांवों को बिजली से रोशन किया है, मोदी सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक हर घर को नल से पानी पहुंचाया जाये। मोदी के नेतृत्व में आज अयोध्या में राम मंदिर बनता देख रहे है, वहीं कश्मीर में जहां लाल चौक में तिरंगा नहीं फहराने दिया जाता था, आज मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर आज उसी लाल चौक पर शान से तिरंगा लहरा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से घूमा विकास का पहिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले महिलाएं घर के बाहर शौच को जाती थी। उन्हें झोपड़ियों में सोते देखा जा सकता था।


लोगों के पास आवास नहीं थे। मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना, घर-घर शौचालय योजना और उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को मान सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 2023 में राजस्थान व 2024 में पुन: केंद्र में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने संबोधित को करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में 8 सालों में देश व संसदीय क्षेत्र में इतने विकास कार्य कांग्रेस के 55 सालों में नहीं हुए।

   
युवा टीम ने किया पूनिया का स्वागत : प्रदेश कप्तान सतीश पूनिया के टोंक आगमन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जयसिंहपुरा के नेतृत्व जिलेभर की युवा टीम में बनास पुलिया पर जब भव्य स्वागत किया तो प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश टीम गदगद हुए बिना नहीं रहे। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा के साथ देवली से मनोज शर्मा, राजेश गुर्जर दुनी, दशरथसिंह राजावत पीपलू, सुरेश शर्मा डांगरथल, हरिराम गुर्जर नटवाड़ा, हनुमान चौधरी अरनिया, राजाबाबू खिंची उनियारा, मोहरसिंह अलीगढ़, राजेश जांगिड़ दहलोद, महेन्द्र वैष्णव, भंवर भंडाना, कर्णसिंह राजावत, राधेश्याम चांवला सहित अनेक मडंलों के अध्यक्षो के नेतृत्व में जिलेभर से युवाओं की टीम का स्वागत के प्रति जोश देख प्रदेश नेतृत्व गदगद हुए बिना नही रहे। युवा मोर्चा कप्तान नरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची टीम ने पांडाल को खचाखच भर दिया।
सभा में छाए किसान नेता रतन लाल: भाजपा के देहात किसान नेता रतन लाल चौधरी ने उस समय पूरे कार्यक्रम में छा गए जब दर्शक दीर्धा में से ही प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने पूछ लिया कि कांग्रेस के 55 साल व भाजपा के 15 वर्ष में अधिक असरदार कौनसा है। इस पर चौधरी ने 55 साल से 15 साल देश के लिए महत्वपूर्ण बताएं तो उन्हे दीर्घा में ही माइक थमा दिया। अपने औजस्वी उद्बोधन ने जब अटलजी के शासन में गांव से गांव जोड़ने की उपलब्धियों के साथ मोदी शासन में 370 का हटना, राम मन्दिर बनाना ऐतिहासिक व गौरवशाली बताकर जवाब देते हुए कहा कि 15 साल भाजपा के कांग्रेस के 55 सालों पर भारी है तो न केवल पांडाल में बैठे कार्यकर्ता बल्कि मंच पर बैठे नेताओं ने भी तालियां बाजकर उनका स्वागत किया।

Read More सांगानेर एयरपोर्ट पर बैग में बम रखा होने की धमकी


कम नजर आई भीड़, वसुंधरा के फोटो नहीं दिखे : केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर हुई जनसभा स्थल पर उम्मीद से कम भीड़ नजर आई और रामलीला मैदान में लगाई कुर्सियां आधी ही भरी नजर आई और पांडाल खाली नजर आएं। कार्यक्रम में दबी जुबान कई भाजपाई कहते भी नजर आएं कि कार्यक्रम इस जगह इसलिए रखा गया कि कम जगह पर भीड़ अधिक नजर आएं, पर इस स्थान पर भीड़ नजर नही आई। साथ ही यह भी कहते नजर आएं कि जो के्रेज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का है और उनके नाम से ही भीड़ उमड़ती है, वो भीड़ यहां आमजन की नजर नही आई। कार्यक्रम में यह भी चर्चा रही कि सभा स्थल पर लगाएं पोस्टरों व होर्डिंग में वसुधरा राजे के फोटो गायब रहा। जिसको लेकर भी अलग अलग चर्चाएं सामने आती रही।

Read More जयपुर में अंधड के साथ हल्की बारिश 


सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा, मौके पर ज्ञापन देने से मिली राहत  : केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा टोंक द्वारा सेवा ,सुशासन ,गरीब कल्याण जनसभा व ज्ञापन के कार्यक्रम को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार जनसभा स्थल गांधी पार्क से लेकर घंटाघर, कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी बना रहा और सुबह से लेकर कार्यक्रम सम्पन्न होने तक पुलिस बल सशस्त्र तैनात रहा और मौके पर अतिरिक्त कलक्टर के पहुंंच कर ज्ञापन लेने से पुलिस बल को राहत मिली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद, इंदू, सुरेश कुमार, शहर कोतवाल जितेन्द्रसिंह चारण, पुलिस अधिकारी बृजेश सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहे।

Read More ऑफिस में घुस महिला कर्मचारी से लूट ले गए 15 लाख रुपए 

Post Comment

Comment List

Latest News