राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- सरकार की नीतियों से ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- सरकार की नीतियों से ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह अहंकारी लोगों की सरकार है और उसकी नीतियों के कारण देश की तथा राज्यों की सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने चीन के साथ एलएसी पर विवाद और मिजोरम-असम सीमा पर हुए संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि विवादों का जो बीजारोपण किया जा रहा है, उसके परिणाम बहुत खतरनाक होंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह अहंकारी लोगों की सरकार है और उसकी नीतियों के कारण देश की तथा राज्यों की सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बढ़ रहे विवाद और मिजोरम एवं असम सीमा पर हुए संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि विवादों का जो बीजारोपण किया जा रहा है, उसके परिणाम बहुत खतरनाक होंगे।

कांग्रेस नेता ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों और दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है। इसका परिणाम भयानक है और होगा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मुंशी प्रेमचंद को उद्धृत करते हुए कहा कि आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका गुरूर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत