बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री 

कांग्रेस ने की तुष्टीकरण, जातिवाद की राजनीति

बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री 

‘इंडिया’ गठबंधन हार-हताशा का प्रतीक, बीजेपी गुजरात की सभी सीट भारी मतों से जीतेगी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और जातिवाद की राजनीति कर देश को नुकसान पहुंचाया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और भारत का गौरव विश्वभर में बढ़ रहा है। 

मुख्यमंत्री मंगलवार को गुजरात के पालनपुर में बनासकांठा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डाॅ. रेखा बेन के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को ध्येय बनाते हुए बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर राहत और उनका उत्थान करने का अतुलनीय काम किया है। आज जब मोदी सरकार 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन देती है तो वो किसी से जाति-धर्म नहीं पूछती। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब के कल्याण और उनकी सेवा के कोई कसर नहीं छोड़ी है। सामाजिक सुरक्षा हो या सामरिक सुरक्षा, हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। वर्ष 2014 से पहले देश को आतंकवादी घटनाओं का आए दिन सामना करना पड़ता था। आतंकवादी बम फोड़ कर चले जाते थे, लेकिन आज कोई भी दुश्मन हमारे देश की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देती थी, जबकि कांग्रेस का गरीब से कोई सरोकार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने वंचितों और किसानों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ देखा और उनकी सभी समस्याओं को समाधान कर उनका भला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया और कांग्रेसियों में से राम भी निकल गए। वहीं, सोमनाथ, महाकाल (उज्जैन) मंदिर के काॅरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से भारत की सांस्कृतिक विरासत पुुनः स्थापित करने का  पुण्य प्रधानमंत्री ने किया। 

Read More आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों का किया गया ‘इंडिया’ गठबंधन हार और हताशा का प्रतीक है। आज कांग्रेस छोटे-मोटे दलों से समझौता कर अपना अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रही है। जबकि ये वही कांग्रेस है जिसका देश में एकछत्र राज हुआ करता था। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्यों से कांग्रेस की ऐसी स्थिति बनी है। 2024 में देश की कमान पुनः मोदी के हाथ में आ रही है। बनासकांठा राजस्थान की सीमा से जुड़ता हुआ जिला है। यहां आकर मैं घर जैसा ही महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आह्वान किया कि 2014 और 2019 की तरह 2024 में भी गुजरात की जनता बीजेपी को सभी 26 सीटों पर भारी मतों से जिताएं।

Read More अफीम लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और जोधपुर की असिस्टेंट कलेक्टर (एसीएम) प्रियंका विश्नोई  की मौत के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार...
रणथंभौर दुर्ग स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पट 2 अक्टूबर तक रहेंगे बंद
 मुकेश की 100वीं जयंती पर जारी हुआ डाक टिकट, लोगों को आ रहा है बेहद पसंद
रूस का एक विमान पहुंचा एयरपोर्ट 
महाराष्ट्र में बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत
जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Gold & Silver Price: चांदी 900 रुपए और सोना 600 रुपए महंगा