चौपाटियों ने उड़ाई आवासन अधिकारियों की नींद, प्रतिमाह लाखों का घाटा

जयपुर जोधपुर एवं कोटा में हैं पांच चौपाटियां, अब ठेके पर देने की तैयारी

चौपाटियों ने उड़ाई आवासन अधिकारियों की नींद, प्रतिमाह लाखों का घाटा

चौपाटियों पर दी जाने वाले सुविधा में कमी और मंहगे किराए से दुकानदारों को भी घाटा होने लगा और धीरे-धीरे दुकानदारों ने दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया।

जयपुर। आमजन को आवास उपलब्ध कराने वाले राजस्थान आवासन मंडल ने लीक से हटकर जयपुर, जोधपुर और कोटा शहरों में चौपाटियां बनाई थी। अब यह चौपाटियां मंडल के लिए सिरदर्द बनी हुई है, चूंकि अब इनसे प्रतिमाह लाखों रुपए का घाटा होने लगा है। मंडल ने जयपुर में ही प्रताप नगर, मानसरोवर और नायला में तीन चौपाटियां वर्ष 2021 में बनाई गई थी, इसमें से प्रताप नगर और मानसरोवर की चौपाटियां शुरू कर दी थी, नायला में बनाई चौपाटी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। प्रताप नगर और मानसरोवर की चौपाटियां शुरू होने के साथ ही अधिक भीड़ भाड़ रहती थी। उस समय मंडल की ओर से अधिक भीड़-भाड़ होने से आंगुतकों को सांस्कृति कार्यक्रमों सहित अन्य सुविधाएं दी जाती थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते धीरे-धीरे भीड़ कम होने लगी और मंडल की आय भी घट गई। चौपाटियों पर दी जाने वाले सुविधा में कमी और मंहगे किराए से दुकानदारों को भी घाटा होने लगा और धीरे-धीरे दुकानदारों ने दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया।

चौपाटियों को ठेके पर देने का प्रस्ताव बनाया गया है और अनुमोदन के लिए उच्चाधिकारियों को भिजवाने के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
प्रतीक श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, राजस्थान आवासन मंडल

आवासन मंडल सुरक्षा और साफ सफाई पर करता है खर्च
चौपाटियों में आने वाले लोगों से दस रुपए प्रति व्यक्ति टिकट लेने के साथ ही दुकानों से प्राप्त किराए से मंडल इन चौपाटियों की मेटीनेंस करता है। अब दुकानों के लगातार खाली करने से मंडल की आय कम हैं और प्रतिमाह लाखों रुपए का घाटा हो रहा है। इससे मंडल में हो रहे घाटे से परेशान अधिकारियों ने अब इन चौपाटियों को ठेके पर देने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में मंडल को एक चौपाटी से करीब तीन लाख रुपए प्रति माह घाटा होने के साथ ही नायला आवासीय योजना में तो चौपाटी को शुरू तक नहीं किया गया। 

जल्द निकाले जाएंगे टेंडर
मंडल में चौपाटियों को ठेके पर देने की तैयारियों को लेकर उप आवासन आयुक्त से प्राप्त प्रस्तावों के बाद मंडल प्रशासन चौपाटियों को ठेके पर देने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारियों के लिए प्रपोजल तैयार कर रहा है। इसमें मानसरोवर स्थित चौपाटी के लिए 4.80 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके साथ ही अन्य चौपाटियों को ठेके पर देने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

Read More जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई

दुकानें हो गई बंद
आवासन मंडल की प्रताप नगर आवासीय योजना में 28 दुकानों में से 15 दुकान और मानसरोवर में 24 में से करीब 13 दुकान किराएदारों से खाली कर दी है। जोधपुर में 22 दुकान एवं 10 कियोस्क में से आधा दर्ज दर्जन दुकानें/कियोस्क ही संचालित हो रही हैं। 

Read More उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत