राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 : एसीएस का निरीक्षण, रिवर्स कॉल से संतुष्टि फीडबैक लेने के निर्देश

प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 

राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 : एसीएस का निरीक्षण, रिवर्स कॉल से संतुष्टि फीडबैक लेने के निर्देश

राजेश कुमार यादव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। व्हाट्सएप/मैसेज से जानकारी देने और रिवर्स कॉल से फीडबैक लेने को अनिवार्य। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों के परिवादियों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान की स्थिति जानी।

जयपुर। हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) राजेश कुमार यादव ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर शिकायतों के त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

एसीएस यादव ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी परिवादियों को व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, समस्या के समाधान के बाद रिवर्स कॉल कर परिवादियों से संतुष्टि का फीडबैक लेना अनिवार्य किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एसीएस ने कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर स्वयं परिवादियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने जयपुर, जालौर, जोधपुर और कोटा जिलों के परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी भी ली। इस अवसर पर आरआईएसएल के समूह महाप्रबंधक जी.के. शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा-  समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के 11वें दीक्षांत समारोह में 3451 छात्राओं को उपाधियां, 142 स्वर्ण पदक और 190 पीएचडी...
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत
हरिभाऊ बागड़े ने दी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं : सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान, कहा- प्रदेश का नाम ही गौरव की अनुभूति कराने वाला
उद्योगों पर मंडराया संकट : बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी, 30 उद्योग प्रभावित, 4000 श्रमिकों की आजीविका पर असर
यूएई से कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर : कंपनियों को आपूर्ति जारी रखने में मिलेगी मदद, जानें कितना आया तेल