हरिभाऊ बागड़े ने दी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं : सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान, कहा- प्रदेश का नाम ही गौरव की अनुभूति कराने वाला
भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान दिवस भारतीय तिथि से मनाए जाने की घोषणा की सराहना की
हरिभाऊ बागड़े ने राजस्थान दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘राजस्थान’ नाम ही गौरव का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इसे भारतीय तिथि से मनाने के निर्णय की सराहना की। बागड़े ने कहा, यह दिवस स्वाभिमान और सद्भाव की संस्कृति का प्रतीक है, सभी से विकास में भागीदारी का आह्वान किया।
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राजस्थान दिवस की प्रदेशवासियो को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बागड़े ने राजस्थान दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि ‘राजस्थान’ नाम ही मन में गौरव की अनुभूति कराने वाला है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान दिवस भारतीय तिथि से मनाए जाने की घोषणा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस मात्र एक दिवस नहीं है। यह दिवस हमारे स्वाभिमान, सद्भाव की संस्कृति को सहेजने का है। उन्होंने इस दिवस पर संकल्पित होकर राजस्थान के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Comment List