दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर हादसा : डिवाइडर से टकराकर 30 फुट गहरी खाई में गिरी फॉरच्यूनर, 3 दोस्तों की मौत

लेह-लद्दाख से घूमकर पुणे लौट रहे थे

दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर हादसा : डिवाइडर से टकराकर 30 फुट गहरी खाई में गिरी फॉरच्यूनर, 3 दोस्तों की मौत

चालक को नींद की झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ा ।

कोटा । कैथून थाना क्षेत्र में बुधवार को एक फॉरच्यूनर  कार डिवाइडर से टकराकर तीस फुट गहरी खाई में गिर गई  इस हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त लेह-लद्दाख से घूम कर अपने अन्य दोस्तों  के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान दो अन्य कार में सवार दोस्त पीछे पांच- छह किलोमीटर दूर पहले रुक गए थे और एक कार में सवार  ये तीनों दोस्त आगे निकल आए थे। इस दौरान रास्ते में चालक को नींद की झपकी आने से पहले कार दिल्ली -मुबंई एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई  जिससे कार का संतुलन बिगड़ा  और तीस फुट गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची कैथून पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकलवाया और कार में फंसे तीनों दोस्तों को बाहर निकालकर  एम्बुलेंस की मदद  से कैथून अस्पताल  भिजवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। 

 कैथून थाना के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिकरवार ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे सूचना मिली कि दिल्ली -मुबंई एक्सप्रेस वे पर बालापुरा और कराडिया पुलिया के पास एक कार खाई में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ को हटा  कर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला । कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर   निकालकर अस्पताल ले गए, जहां  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । बाद में उनके साथ आए अन्य कार सवार दोस्तों ने उनकी पहचान पुणे निवासी सिद्धांत ललाट (21) पुत्र रमेश, मयूरेवा पाडले (21)पुत्र पोडूराम और कुणाल चौरिडया (21) पुत्र किरन चौरडिया के रूप में हुई । 
 
लेह- लद्दाख से घूमकर लौट रहे थे घर 
 सीआई ने बताया कि पुणे निवासी दस दोस्तों का एक ग्रुप तीन कारों में अलग अलग सवार होकर 26 फरवरी 2026 को   लेह लद्दाख घूमने के लिए गया था।   वहां से  वे अपने घर पुणे लौट रहे थे। रास्ते में पीछे दो कार में सवार अन्य दोस्त रुक गए थे और वे तीनों आगे निकल  गए थे। इस दौरान चालक को  नींद की झपकी आ गई और कार का संतुलन बिगड़ गया कार डिवाइडर से टकराने के बाद तीस फुट गहरी खाई में गिर गई। इस फॉरच्यूनर  कार में तीन जने सवार थे और तीनों की मौत हो गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा-  समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के 11वें दीक्षांत समारोह में 3451 छात्राओं को उपाधियां, 142 स्वर्ण पदक और 190 पीएचडी...
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत
हरिभाऊ बागड़े ने दी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं : सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान, कहा- प्रदेश का नाम ही गौरव की अनुभूति कराने वाला
उद्योगों पर मंडराया संकट : बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी, 30 उद्योग प्रभावित, 4000 श्रमिकों की आजीविका पर असर
यूएई से कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर : कंपनियों को आपूर्ति जारी रखने में मिलेगी मदद, जानें कितना आया तेल