दिल्ली विधानसभा चुनाव : बंट सकता है आप का वफादार वोट बैंक, ऑटो वाले इस बार विकल्पों पर कर रहे विचार

परेशानियों को दूर करने के लिए और भी कुछ किया जा सकता था

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बंट सकता है आप का वफादार वोट बैंक, ऑटो वाले इस बार विकल्पों पर कर रहे विचार

आप के भरोसेमंद वोट बैंक के रूप में देखे जाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों का कहना है कि उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऑटो रिक्शा चालकों का वोट निर्णायक रहा है। ऐसा माना जाता रहा है कि दिल्ली के अधिकांश ऑटोचालक आम आदमी पार्टी को वोट देते हैं, लेकिन इस बार ऑटोचालकों का वोट बंट सकता है। दिल्ली के ऑटोचालक इस चुनावी मौसम में विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। आप के भरोसेमंद वोट बैंक के रूप में देखे जाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों का कहना है कि उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या बंट सकता है ऑटो ड्राइवरों का वोट
वर्षों से ऑटो चालकों ने दिल्ली की चुनावी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सड़कों पर उनकी मौजूदगी और लाखों यात्रियों के साथ उनकी सीधी बातचीत वोटर को राय बनाने में प्रभावित कर सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, आप के भरोसेमंद वोट बैंक में दरारें दिखाई देने लगी हैं। कई ऑटो चालकों को लगता है कि आप ने बीते समय में उनके फायदे के लिए काम किया है, लेकिन उनका मानना है कि उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए और भी कुछ किया जा सकता था।

सीएनजी की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं ऑटो ड्राइवर
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्राइवर राजेश कुमार ने कहा कि उन्होंने (आप) कुछ साल पहले किराया बढ़ाया था, जो हमारे लिए अच्छा था, लेकिन अब, सीएनजी की कीमतें आसमान छू रही हैं। अन्य ऑटो चालकों ने ऑपरेशनल कॉस्ट के बारे में चिंता जताई। लक्ष्मी नगर के रहने वाले ऑटो चालक सुरेश यादव ने कहा कि रखरखाव महंगा है, फ्यूल महंगा है और यात्री हमेशा किराए पर मोल-तोल करते हैं। हम बढ़ती लागत और घटती आय के बीच फंस गए हैं। 

Tags: aap

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर