संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर

संस्कृत में ज्ञान का अथाह भंडार छुपा है

संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए वेद विद्यालय, वैदिक गुरुकुल तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही हैं

कोटा। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए वेद विद्यालय, वैदिक गुरुकुल तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही हैं। दिलावर गुरुवार को यहां केशोरायपाटन रोड पर स्थित कुंदकुंद कहान संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में संस्कृत विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा के शिक्षण में राजस्थान देश में अग्रणी हो ऐसा प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से संस्कृत के प्रदेश में आधिकारिक प्रचार प्रसार और शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संभाग मुख्यालय में वेद विद्यालय खोले जा रहे हैं। साथ ही जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में वैदिक गुरुकुल एवं वैदिक पर्यटन केंद्र बनाने का भी प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की पहचान है और यह देववाणी है। संस्कृत में ज्ञान का अथाह भंडार छुपा है जिसको खोजना और दुनिया के सामने लाने की आवश्यकता है। 

दिलावर ने कहा कि संस्कृत सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है यह केवल भारत ही नहीं मानता अपितु दुनिया भर के प्रतिष्ठित शोध संस्थान मानते हैं और नासा ने यह साबित कर दिया है कि अंतरिक्ष विज्ञान के उपयोग में सर्वाधिक श्रेष्ठ भाषा संस्कृत ही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत का है और संस्कृत का है इसलिए हमें संस्कृत भाषा के पठन-पाठन पर अत्यधिक जोर देना होगा। उन्होंने महाविद्यालय के प्रबंधकों से आग्रह किया कि वह इस महाविद्यालय के आचार्य और शिक्षा शास्त्री में क्रमोन्नत करने के लिए आवश्यक पत्रावलियां विभाग में प्रस्तुत करें ताकि शीघ्र ही इस महाविद्यालय के क्रमोन्नत करने की कार्यवाही की जा सके। 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना