जुमे की नमाज श्रद्धा के साथ अदा : सड़कों तक उमड़ी भीड़, प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट 

सड़कों पर कतारबद्ध होकर नमाज अदा की

जुमे की नमाज श्रद्धा के साथ अदा : सड़कों तक उमड़ी भीड़, प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट 

शहर की मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की। बड़ी चौपड़ स्थित जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़, परिसर छोटा पड़ने पर कई लोगों ने सड़कों पर नमाज पढ़ी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के मार्गों पर यातायात डायवर्ट।

जयपुर। शहर की मस्जिदों में जुमे की नमाज श्रद्धा और अकीदत के साथ अदा की गई। जुमे की विशेष नमाज होने के कारण मस्जिदों में नमाजियों की बड़ी संख्या देखने को मिली। नमाज के समय व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को डायवर्ट भी किया।

शहर की बड़ी चौपड़ स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मस्जिद परिसर छोटा पड़ने पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने सड़कों पर कतारबद्ध होकर नमाज अदा की। नमाज के दौरान आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए यातायात धीमा रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था के कारण स्थिति नियंत्रित बनी रही।

नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान अनुशासन और शांति का माहौल देखने को मिला। शहर की अन्य मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की और अल्लाह से रहमत की दुआ की।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना