राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2026-27 : सीएम भजनलाल आज विनियोग बिल पर देंगे जवाब, प्रदेश को दे सकते हैं बड़ी सौगातें 

प्रश्नकाल में 22 तारांकित और 23 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2026-27 : सीएम भजनलाल आज विनियोग बिल पर देंगे जवाब, प्रदेश को दे सकते हैं बड़ी सौगातें 

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के तहत आज सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू। प्रश्नकाल में 22 तारांकित और 23 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एक प्रतिवेदन करेंगी प्रस्तुत। साथ ही सप्तम राज्य वित्त आयोग का राजस्थान संबंधी अंतिम प्रतिवेदन भी सदन में।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के तहत आज सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल में 22 तारांकित और 23 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ. पी.सी. बैरवा से संबंधित कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता और नगरीय विकास विभागों से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे। सदन की मेज पर विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन और लेखे भी रखे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। साथ ही सप्तम राज्य वित्त आयोग का राजस्थान संबंधी अंतिम प्रतिवेदन भी सदन में रखा जाएगा।

आज सदन में कई याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। विधायक ऋतु बनावत धौलपुर स्टेट हाईवे के सामरी मोड़ से सिंघनिया तक सड़क निर्माण के लिए बजट आवंटन तथा घाटोली मिल्समा से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक सड़क नवीनीकरण की मांग को लेकर दो याचिकाएं प्रस्तुत करेंगी। विधायक फूल सिंह मीणा हिरा बावड़ी (फान्दा रोड) से अंबा माता मंदिर (जयसमंद रोड) तक सड़क निर्माण की स्वीकृति तथा गिर्वा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपला फला (जाबला) में भवन निर्माण अथवा अस्थायी टीन शेड/डोम की व्यवस्था की मांग को लेकर याचिकाएं लगाएंगे। विधायक संजय कुमार बसेड़ी (धौलपुर) की कुछ सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी करवाने संबंधी याचिका पेश करेंगे।

सदन में आज महत्वपूर्ण विधायी कार्य भी होंगे। राजस्थान विनियोग संख्या-दो विधेयक 2026 को प्रभारी मंत्री दिया कुमारी सदन के पटल पर रखेंगी। चर्चा के बाद इसके पारित होने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान वित्त विधेयक 2026 भी चर्चा के उपरांत पारित किया जाएगा। दोनों विधेयकों के पारित होने के साथ ही प्रदेश का बजट वर्ष 2026-27 औपचारिक रूप से मंजूर हो जाएगा। विनियोग विधेयक पर चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सदन को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे अपने जवाब के दौरान प्रदेश के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ