भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

भांकरोटा पुलिस ने जब्त किया 35 किलो गांजा

भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर के भांकरोटा में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से कुल 35 किलो 876 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने नशा माफिया के नेटवर्क को हिला दिया है। फिलहाल, नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ जारी है।

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत भांकरोटा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 35 किलो 876 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

हनुमान प्रसाद (पुलिस उपायुक्त, जयपुर पश्चिम) ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव गुप्ता के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त बगरू हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
थानाधिकारी श्रीनिवास (भांकरोटा) ने चार टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र को चार हिस्सों में बांटकर अभियान चलाया।

संदिग्ध महिला से मिला गांजा

अभियान के दौरान केशोपुरा भांकरोटा स्थित 25 मंजिला के पास सड़क किनारे बैठी एक महिला पुलिस को देखकर तेजी से जाने लगी। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुमन देवी (38) निवासी केशोपुरा भांकरोटा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी प्लास्टिक की थैली से 76 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Read More विशेष स्वास्थ्य शिविर : हाथियों की आंख, खून और लार के लिए नमूने, विस्तृत जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा

सर्विस सेंटर के पास से 35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

Read More ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत : सड़क पर बिखरे सफेद पाउडर से भरे कट्टे, यातायात रहा जाम

इसी अभियान के दौरान बिंदायका रोड स्थित श्याम मोटर्स एंड सर्विस सेंटर के सामने एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टों के साथ बैठा मिला। पुलिस को देखकर वह भी वहां से जाने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम भंवर लाल कुमावत (34) निवासी मारवालों की ढाणी, थाना जोबनेर, जयपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे चार प्लास्टिक कट्टों से 35 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

गिरफ्तार आरोपी

सुमन देवी (38) – निवासी केशोपुरा, भांकरोटा, जयपुर
भंवर लाल कुमावत (34) – निवासी मारवालों की ढाणी, थाना जोबनेर, जयपुर
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में गांजा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है। जयपुर पश्चिम पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल