रिंग रोड परियोजना से प्रभावित खातेधारकों और हितधारियों को 11 भूखण्ड आवंटित, जेडीए ने निकाली लॉटरी

खातेदारों की सूची तैयार की गई

रिंग रोड परियोजना से प्रभावित खातेधारकों और हितधारियों को 11 भूखण्ड आवंटित, जेडीए ने निकाली लॉटरी

हितधारियों द्वारा विभिन्न कारणों से गत 15 वर्षों से विकसित भूमि के लिए आरक्षण पत्र जारी होने के बाद भी आवंटन पत्र एवं लीजडीड नहीं मिल पा रही थी।

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने लगभग 15 वर्ष से लंबित चल रहे रिंग रोड परियोजना से प्रभावित ग्राम कानड़वास के काश्तकारों, खातेदारों, हितधारियों को बुधवार को लॉटरी के माध्यम से 11 भूखण्डों का आवंटन किया। जेडीए आयुक्त आनन्दी ने बताया कि जोन 9 में ग्राम कानड़वास तहसील बस्सी में रिंग रोड परियोजना से प्रभावित काश्तकारों, खातेदारों, हितधारियों जिन्हें अवाप्त भूमि के बदले विकसित भूमि दी जानी हैं। आवंटन से शेष रहे कुछ काश्तकारों, खातेधारकों, हितधारियों द्वारा विभिन्न कारणों से गत 15 वर्षों से विकसित भूमि के लिए आरक्षण पत्र जारी होने के बाद भी आवंटन पत्र एवं लीजडीड नहीं मिल पा रही थी।

उन्होंने बताया कि जेडीए द्वारा पहल करते हुए उपायुक्त जोन 9 एवं उनकी टीम द्वारा रिंग रोड परियोजना से प्रभावित समस्त खातेदारों को मुआवजे के रूप में दी जाने वाली शेष रही भूमि के लिए ग्रामवार कार्रवाई करते हुए ग्राम कानड़वास के शेष रहे खातेदारों की सूची तैयार की गई। इसके बाद उन्हें लॉटरी के माध्यम से ग्राम कानड़वास में ही भूखण्डों का आवंटन किया गया। भूखण्ड आवंटन के बाद खातेदारों द्वारा पूर्व में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर ही शीघ्र आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे।

 

Tags: project

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा  Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा 
जयपुर और आसपास के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश। टोंक और धौलपुर में ओले गिरने से...
आज का भविष्यफल     
राष्ट्रीय संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर गुवाहाटी में रेलवे एवं सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे के विकास पर दिया जोर
नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता वापस लेने वाला आदेश स्थगित: हाईकोर्ट ने कहा-स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए
गायब होती गौरैया की चहचहाहट : संरक्षण के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत, बदलती जीवनशैली और शहरीकरण से सिकुड़ रहा है गौरैया का बसेरा
अमेरिकी जमीन से टकराया 7 टन का उल्कापिंड: हिली धरती, सैकड़ों किमी तक दिखा आग का गोला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सीएम ममता का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, राज्य के खिलाफ अभूतपूर्व हस्तक्षेप और पक्षपात का लगाया आरोप