प्रेमी कैलाश गुर्जर की मौत के बाद प्रेमिका ने भी तोड़ा दम, जेठ-ससुर ने लगाई थी आग

गुस्से में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी

प्रेमी कैलाश गुर्जर की मौत के बाद प्रेमिका ने भी तोड़ा दम, जेठ-ससुर ने लगाई थी आग

दो दिन पहले इलाज के दौरान एसएमएस में प्रेमी की भी मौत हो गई थी। 28 नवंबर की रात 2 बजे जेठ और ससुर ने प्रेमी-प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

जयपुर। जयपुर में पेट्रोल डालकर जलाई गई प्रेमिका ने भी दम तोड़ दिया। दो दिन पहले इलाज के दौरान एसएमएस में प्रेमी की भी मौत हो गई थी। 28 नवंबर की रात 2 बजे जेठ और ससुर ने प्रेमी-प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। दूदू के मौखमपुरा इलाके के बाड़ोलाव गांव के रहने वाले कैलाश गुर्जर और सोनी गुर्जर रात को मचान पर एक साथ देखकर ससुर और जेठ ने आग के हवाले कर दिया था।

दोनों ने गुस्से में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। कैलाश 70 और सोनी 90% तक झुलस गए थे। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के आईसीयू बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। कैलाश ने दो दिन पहले देर रात और सोनी ने आज सुबह दम तोड़ दिया।कैलाश की मौत के बाद गांववासियों ने गुस्से में मोखमपुरा-बीचून रोड जाम कर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को समझाया। आश्वासन दिया कि जल्दी ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला