Re-KYC नहीं होने पर DBT भुगतान में आ सकता है व्यवधान : आयोजना विभाग ने सभी विभागों को भेजा पत्र

DBT से जुड़े खातों की KYC अद्यतन कराने पर जोर

Re-KYC नहीं होने पर DBT भुगतान में आ सकता है व्यवधान : आयोजना विभाग ने सभी विभागों को भेजा पत्र

राज्य के आयोजना विभाग ने विभागीय योजनाओं के DBT लाभार्थियों को लेकर सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी। 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक केंद्र सरकार द्वारा संतृप्ति अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में लाभार्थियों के बैंक खातों की Re-KYC प्रक्रिया अब भी लंबित।

जयपुर। राज्य के आयोजना विभाग ने विभागीय योजनाओं के DBT (Direct Benefit Transfer) लाभार्थियों को लेकर सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी किया है। पत्र में लाभार्थियों के बैंक खातों की Re-KYC प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि DBT भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए। आयोजना विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक केंद्र सरकार द्वारा संतृप्ति अभियान चलाया गया था, जिसके तहत DBT से जुड़े खातों की KYC अद्यतन कराने पर जोर दिया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लाभार्थियों के बैंक खातों की Re-KYC प्रक्रिया अब भी लंबित है।

विभाग ने यह भी बताया कि जनआधार डाटाबेस में पंजीकृत ऐसे खाताधारकों को SMS भेजकर Re-KYC कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कई विभागों द्वारा लाभार्थियों को SMS भेजने की कार्रवाई पूरी नहीं की गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए दोबारा पत्र जारी कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया है। आयोजना विभाग ने संबंधित विभागों से कहा है कि वे अपने-अपने स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा करें और लाभार्थियों से समय पर Re-KYC पूरी कराने की अपील करें, जिससे DBT भुगतान में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आए और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक निर्बाध रूप से पहुंच सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ