उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार का फैसला : निर्जल अमोनिया सहित पेट्रोल रसायन उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क में पूर्ण छूट, जानें किन उत्पादों पर नहीं लगेगा आयात शुल्क

पॉली ब्यूटाडीन तथा स्टाइरीन ब्यूटाडीन के आयात पर भी शुल्क नहीं लगेगा

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार का फैसला : निर्जल अमोनिया सहित पेट्रोल रसायन उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क में पूर्ण छूट, जानें किन उत्पादों पर नहीं लगेगा आयात शुल्क

सरकार ने उर्वरक, प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को राहत देते हुए निर्जल अमोनिया सहित कई उत्पादों के आयात पर 30 जून तक सीमा शुल्क पूरी तरह हटा दिया है। पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी कीमतों और आपूर्ति बाधा के बीच यह कदम लागत घटाकर उद्योग और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उठाया गया है।

नई दिल्ली। सरकार ने उर्वरक प्लास्टिक और पेट्रोल रसायन पर निर्भर अन्य उद्योगों को राहत पहुंचाने के लिए निर्जल अमोनिया सहित कई पेट्रोल रसायन उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क में 30 जून तक पूर्ण राहत देने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय कि गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय पश्चिम एशिया में संकट के चलते आपूर्ति में बाधा और कच्चे माल की कीमतों में उछाल से उद्योगों और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए किया गया है।

सरकार ने जिन उत्पादों पर आयात शुल्क में पूर्ण छूट दी गई है, उनमें निर्जल अमोनिया, टोल्यूनि, स्टाइरीन, डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड), विनाइल क्लोराइड मोनोमर, मेथनॉल (मेथाइल अल्कोहल), आइसोप्रोपाइल अल्कोहल, मोनोएथिलीन ग्लाइकॉल (एमईजी), फिनोल, एसीटिक एसिड, विनाइल एसीटेट मोनोमर, शुद्ध टेरेफ्थैलिक एसिड (पीटीए), एथिलीनडायमाइन, डि इथेनॉलमाइन और मोनो इथेनॉलमाइन,  टोल्यून डाई-आइसोसाइनेट, अमोनियम नाइट्रेट और रेखीय एल्काइलबेंजीन, एथिलीन के पॉलिमर (एथिलीन-विनाइल एसीटेट सहित) शामिल है।

पॉलिप्रोपिलीन, पॉलिस्टायरीन, स्टाइरीन-एक्रिलोनाइट्राइल (एसएएन), एक्रिलोनाइट्राइल-ब्यूटाडाइन-स्टाइरीन (एबीएस), पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी), पॉलीटेट्राफ्लोरोएथिलीन, पॉलीविनाइल एसीटेट, पॉलीविनाइल अल्कोहल, पॉली (मिथाइल मेथैक्रिलेट),  पॉलीऑक्सीमेथिलीन (पीओएम- एसिटल), पॉलीओल्स, पॉलीईथर ईथर कीटोन (पीईईके),एपॉक्सी रेजिन,पॉलीकार्बोनेट, एल्किड रेजिन, पॉली एथिलीन टेरेफ्थालेट (पीईटी) चिप्स,  असंतृप्त पॉलिएस्टर रेजिन, पॉली ब्यूटिलीन टेरेफ्थालेट, फॉर्मेल्डिहाइड, यूरिया फॉर्मेल्डिहाइड, मेलामाइन फॉर्मेल्डिहाइड, फिनोल  फॉर्मेल्डिहाइड, पॉलीयुरेथेन, पॉलीफेनिलीन सल्फाइड (पीपीएस), पॉली ब्यूटाडीन तथा स्टाइरीन ब्यूटाडीन के आयात पर भी शुल्क नहीं लगेगा।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी   खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी  
करधनी थाना क्षेत्र में निवारू पुलिया के पास खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव प्लास्टिक कट्टे में मिला। आशंका...
पश्चिम एशिया संघर्ष: पीएम मोदी मंत्रिमंड़ल की सुरक्षा संबंधी समिति की अहम बैठक, LPG और PNG की सप्लाई पर पूरा फोकस, जरूरी कदम उठाने का दिया निर्देश
मिलावटी खादों को लेकर 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी अभियान, उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी औचक निरीक्षण और पीओएस की ओर से स्टॉक सत्यापन
फ्रांस-जापान के बीच न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा समझौता: 2050 तक अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर का लक्ष्य, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
सहकारी बैंकों पर RBI सख्त : नए लाइसेंस के लिए कड़े नियम, बीमा सेवाओं में उतरने की तैयारी 
ईरान युद्ध के मद्देनजर पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूर्ण सीमा शुल्क छूट का निर्णय : छूट से पेट्रो रासायनिक कच्चे माल और मध्यवर्ती पदार्थों पर निर्भर विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद, ऑटोमोटिव घटक और अन्य विनिर्माण क्षेत्र शामिल
एसआई भर्ती-2025 में रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध : आयोग सदस्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, परीक्षा केन्द्रों वाले जिलों के वरिष्ठतम अधिकारी वीसी से जुड़े