अशोक गहलोत ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, कहा- भाजपा सरकार में बढ़ रही मिसगवर्नेस, केरल में जीतेगी कांग्रेस

कांग्रेस का केरल चुनाव जीतने का दावा.

अशोक गहलोत ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, कहा- भाजपा सरकार में बढ़ रही मिसगवर्नेस, केरल में जीतेगी कांग्रेस

अशोक गहलोत शुक्रवार को केरल के त्रिवेंद्रम से तीन दिवसीय प्रचार दौरे के बाद मुंबई होते हुए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में गहलोत ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। गहलोत ने कहा कि त्रिवेंद्रम समेत पूरे राज्य में कांग्रेस और यूडीएफ की जीत तय।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को केरल के त्रिवेंद्रम से तीन दिवसीय प्रचार दौरे के बाद मुंबई होते हुए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में गहलोत ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। गहलोत ने कहा कि त्रिवेंद्रम समेत पूरे राज्य में कांग्रेस और यूडीएफ की जीत तय है। त्रिवेंद्रम चुनाव कांग्रेस जीतेगी। जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हो पाए, लेकिन जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने सीपीएम पर वोटर लिस्ट में डुप्लिकेट नाम जोड़कर चुनाव में हेरफेर करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता इस बार लेफ्ट को सबक सिखाएगी। महिला आरक्षण मुद्दे पर गहलोत ने कहा कि महिला आरक्षण के पक्ष में सभी राजनीतिक दल हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर मुद्दे पर विवाद खड़ा करना चाहती है, जबकि सत्ता में बहुमत होने के बावजूद केंद्र और राज्य सरकारें जनहित के कामों पर ध्यान नहीं दे रही हैं।

गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार में मिसगवर्नेंस बढ़ रही है और मंत्रियों के बेटों का सरकारी कामकाज में अनुचित दखल बढ़ गया है। गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कभी भी परिवार को सरकारी कामों में हस्तक्षेप नहीं करने दिया। उन्होंने खुलासा किया कि अपने सीएम काल में भी उनका बेटा किराए के घर में रहा। उन्होंने मोदी-शाह से मांग की कि परिवारवाद पर बहस के बजाय साफ-सुथरी शासन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहलोत ने चिंता जताई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग