पंजाब गैंग की बड़ी साजिश का पर्दाफाश : हथियार के दम पर कार लूट का बड़ा खुलासा, शूटर फिरोजपुर से बापर्दा गिरफ्तार

पुलिस को कार की लोकेशन दिल्ली रोड पर मिली

पंजाब गैंग की बड़ी साजिश का पर्दाफाश : हथियार के दम पर कार लूट का बड़ा खुलासा, शूटर फिरोजपुर से बापर्दा गिरफ्तार

राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में हथियार दिखाकर कार लूटने वाली पंजाब गैंग की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने गैंग के एक खतरनाक आरोपी को पंजाब से बापर्दा दबोच लिया, जबकि लूटी हुई कार और पालतू डॉग पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। गैंग की एक महिला सदस्य को भी घटना के दिन ही पुलिस ने पकड़ लिया था।

जयपुर। राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में हथियार दिखाकर कार लूटने वाली पंजाब गैंग की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने गैंग के एक खतरनाक आरोपी को पंजाब से बापर्दा दबोच लिया, जबकि लूटी हुई कार और पालतू डॉग पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। गैंग की एक महिला सदस्य को भी घटना के दिन ही पुलिस ने पकड़ लिया था। घटना 22 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 8.30 बजे सीतारामपुरी के पास हुई, जहां कार चालक को हथियार दिखाकर बदमाशों ने कार छीन ली। जानकारी मिलते ही जयपुर उत्तर के डीसीपी करन शर्मा  ने तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।

सीसीटीवी और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस को कार की लोकेशन दिल्ली रोड पर मिली। इसके बाद जयसिंहपुरा खोर, आमेर, चंदवाजी, मनोहरपुर, शाहपुरा और आस-पास के सभी थानों में अलर्ट और नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस के दबाव में आरोपी कार लेकर शाहपुरा रीको एरिया पहुंच गए, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर कार बरामद कर ली। मौके का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी भाग निकले, लेकिन गैंग की महिला साथी को वहीं से डिटेन कर लिया गया। मुख्य आरोपियों की तलाश में ब्रह्मपुरी पुलिस की विशेष टीम पंजाब रवाना हुई। फिरोजपुर जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने गैंग के एक बड़े सदस्य को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कोमलप्रीत सिंह उर्फ कोमल (23) निवासी – सोडीवाला, थाना लखु के बरहान, जिला फिरोजपुर (पंजाब) से है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड मांगा जाएगा, ताकि वारदात में प्रयुक्त हथियार और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस मान रही है कि यह गैंग राजस्थान और पंजाब में कई वारदातों में शामिल हो सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं