समितियों में विधायकों को सूचना नहीं देने का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री ने दिया जवाब

गोदारा ने कहा कि रफीक ख़ान की अजीब आदत

समितियों में विधायकों को सूचना नहीं देने का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री ने दिया जवाब

विधानसभा में जिलों में खाद्य विभाग से जड़ी समितियों में विधायकों को नहीं बुलाने और सूचना नहीं देने का मुद्दा उठा। खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़ा प्रश्न में विधायक जाकिर हुसैन ने विभिन्न समितियों के गठन का उठाया मामला।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को जिलों में खाद्य विभाग से जड़ी समितियों में विधायकों को नहीं बुलाने और सूचना नहीं देने का मुद्दा उठा। खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़ा प्रश्न में विधायक जाकिर हुसैन ने विभिन्न समितियों के गठन का मामला उठाया। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने सवाल के जवाब में कहा कि कोई जबरदस्ती इस्तीफ़ा नहीं देता, फिर भी जांच करने का भरोसा दिया। मंत्री ने कहा कि स्पीकर के बार-बार कहने के बावजूद जाकिर हुसैन प्रश्न ठीक से नहीं पूछ सके।

इस दौरान अन्य विधायकों के भी बोलने पर गोदारा ने कहा कि रफीक ख़ान की अजीब आदत है, जब भी नेता प्रतिपक्ष प्रश्न पूछते हैं,तो ये भी खड़े होने लगते है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समिति की बैठक में विधायकों को नहीं बुलाया जाता। किसी और कि क्या कहे मुझे ही नहीं बुलाया। मंत्री ने कहा कि सभी विधायकों के पास आगे से सूचना आएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ