प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 : राजस्थानियों और प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान, पैलेस ऑन व्हील्स पर मिलेगी 25 प्रतिशत की विशेष छूट
इतिहास और परंपराओं का अनुभव कराने का उद्देश्य
प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 के तहत प्रवासी राजस्थानियों और प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई है। इस अवसर पर पैलेस ऑन व्हील्स टूर पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। प्रवासी राजस्थानियों और सभी सम्मेलन प्रतिभागियों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का अनुभव कराने के उद्देश्य से यह विशेष छूट दी जाएगी।
जयपुर। प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 के तहत प्रवासी राजस्थानियों और प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई है। इस अवसर पर पैलेस ऑन व्हील्स टूर पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। प्रवासी राजस्थानियों और सभी सम्मेलन प्रतिभागियों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का अनुभव कराने के उद्देश्य से यह विशेष छूट दी जाएगी।
दिसंबर 2025 और अप्रैल 2026 की यात्राओं के लिए शाही ट्रेन में यह छूट लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त पैलेस ऑन व्हील्स ओएंडएम ऑपरेटर की ओर से प्रवासी प्रतिभागियों की सूची मांगी है। ताकि पात्र व्यक्तियों को छूट का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

Comment List