पुष्कर में होली महोत्सव की मचेगी धूम : दो दिन होंगे कार्यक्रम, पर्यटकों का उमड़ेगा सैलाब; होटल-रिसोर्ट फुल

जयपुर घाट पर तीन मंचों से महाआरती आज

पुष्कर में होली महोत्सव की मचेगी धूम : दो दिन होंगे कार्यक्रम, पर्यटकों का उमड़ेगा सैलाब; होटल-रिसोर्ट फुल
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर की सतरंगी होली महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज गुरुवार को होगा

पुष्कर। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर की सतरंगी होली महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज गुरुवार को होगा। जिसमें पहले दिन मेला मैदान में पद्मश्री गुलाबो सपेरा समेत राजस्थानी लोक कलाकार होली का रंग बरसाएंगे। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को नगरवासियों के साथ-साथ दूरदराज से आए हजारों देशी-विदेशी पर्यटक गुलाल व रंगों से होली खेलेंगे। होली मनाने के लिए देशी व विदेशी पर्यटकों की आवक लगातार जारी है। वहीं पुलिस व प्रशासन भी अलर्ट हो गया। सतरंगी होली महोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से मेला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गुरुवार को पुष्कर के नगाड़ा वादक नरेंद्र सोलंकी व उनकी टीम के शंख व नगाड़ा वादन के साथ होगा। जिला पर्यटन अधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध गुलाबो सपेरा अपने साथी कलाकारों के साथ कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति देगी। भारतीय लोक कला संस्थान भरतपुर के 14 सदस्यीय कलाकार मयूर नृत्य एवं फूलों से ब्रज की होली खेलेंगे। पुष्कर के हेमंत देवड़ा के निर्देशन में 12 विदेशी युवतियां राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके अलावा बाड़मेर के भूंगर खान का लंगा मांगणियार गायन, चूरू के गोपालराम गीला पार्टी का चंग-ढप वादन, किशनगढ़ की नेहा वैष्णव का घूमर व चरी नृत्य, बारां के अमित छाबड़ा का चकरी नृत्य, गोपाल एंड पार्टी का सहरिया स्वांग नृत्य, जैसलमेर के आवड सैनी का भंवई नृत्य, बाडमेर के गौतम परमार का रिम भंवई आकर्षण का केंद्र होंगे। सांस्कृतिक संध्या के लिए सरकार ने 12 लाख रुपए मंजूर किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा। इसके बाद मध्य रात शुभ मुहूर्त में वराह घाट चौक समेत सभी गली-मौहल्लों में परंपरागत रूप से प्रहलाद पूजन कर होलिका दहन किया जाएगा। उधर ला बेला यूथ मंडल की ओर से वराह घाट पर डांडिया व गैर नृत्य परवान पर रहा। नगरवासियों के साथ देसी-विदेशी सैलानी ढोल व मंजीरों की धुनों पर देर रात तक झूमते रहे।

यहूदियों का फेस्टिवल पूरीम कल

धार्मिक नगरी पुष्कर में 14 मार्च को इजरायली पर्यटक अपना कलर फेस्टिवल पूरीम मनाएंगे। इजरायली रंगों से होली खेलेंगे। पुष्करवासियों के साथ होली खेलने के लिए इस बार बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पुष्कर पहुंच गए। खबाद हाउस से सटे नाला क्षेत्र की होटलों में इजराइलियों का जमघट लगा हुआ है और वे होली खेलने को लेकर खासे उत्साहित है। पुष्कर सहित आस-पास के अमूमन सभी होटल, रिसोर्ट बुधवार को ही एडवांस में फुल हो गए है। साथ ही पुष्कर की धर्मशालाओं में एडवांस बुकिंग देखने को मिल रही है।


जयपुर घाट पर तीन मंचों से महाआरती आज
पुष्कर दिव्य महाआरती संघ के बैनर तले फाल्गुन मास की पूर्णिमा व होली पर्व पर गुरुवार को जयपुर घाट पर तीन मंचों से सरोवर की दिव्य महाआरती की जाएगी। संघ के संरक्षक सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि जयपुर घाट पर शाम 6 बजे सरोवर की महाआरती की जाएगी। इससे पहले पं. कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व एवं पं. रवि गौड़ के उपाचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरोवर का पूजन, दुग्धाभिषेक कर फाग महोत्सव मनाया जाएगा। बताया कि तीन मंचों से सरोवर की महाआरती पं. चंद्रशेखर गौड़, यज्ञनारायण और ईशान गौड़ करेंगे।

Read More फिट इंडिया अभियान: आरपीएफ जवानों ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, आमजन को दिया हेल्थ मंत्र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस