स्पाइसजेट के विमान की पाकिस्तान में आपात लैंडिग
सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के बी737 विमान की पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिग करायी गयी। सभी यात्री सुरक्षित है।
नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के बी 737 विमान की पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिग करायी गयी। सभी यात्री सुरक्षित है। स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने कहा कि विमान को कराची में उतारा गया। यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया।
किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हो गई। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। प्रवक्ता ने कहा कि एक विमान को कराची भेजा गया है, जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
वैक्सीन साइड इफेक्ट्स की वास्तविकता से अवगत कराए केंद्र सरकार: गहलोत
01 May 2024 20:22:41
कोविशिल्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से इस बारे...
Comment List