एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटों का संचालन रद्द
एक विमान देरी से संचालित हुआ
यात्रीभार कम होने के चलतेदिन विमानों का संचालन रद्द किया जा रहा है। पिछले 15 दिन में जयपुर से जाने वाली करीब 50 से अधिक फ्लाइटें रद्द रही।
जयपुर। यात्रीभार कम होने के चलतेदिन विमानों का संचालन रद्द किया जा रहा है। पिछले 15 दिन में जयपुर से जाने वाली करीब 50 से अधिक फ्लाइटें रद्द रही। पांच फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी, जबकि एक विमान देरी से संचालित हुआ। जयपुर से बुधवार को इंडिगो की रात 12:40 बजे गोवा, शाम 5:20 बजे मुंबई, शाम 5:20 बजे देहरादून और एयर एशिया की रात 12:40 बजे कोलकाता व वाराणसी जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा।
स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:05 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे रवाना हुई। इसके पीछे एयरलाइन कंपनियां यात्रीभार कम होना बता रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों एयरपोर्ट प्रशासन ने नोटम का समय भी कम कर दिया। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।
Comment List