कोटा दक्षिण वार्ड 79: सीवरेज लीकेज से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

वार्ड में नियमित साफ-सफाई नहीं

कोटा दक्षिण वार्ड 79: सीवरेज लीकेज से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 79 में सीवरेज लीकेज होने से सड़कों पर सीवरेज का गंदा पानी बह रहा हैं। पाइप लीकेज से सुबह से शाम तक यह पानी बहता ही रहता हैं। पानी की बदबू के चलते यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं।

कोटा। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 79 में सीवरेज लीकेज होने से सड़कों पर सीवरेज का गंदा पानी बह रहा हैं। पाइप लीकेज से सुबह से शाम तक यह पानी बहता ही रहता हैं। पानी की गंदी बदबू के चलते यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। लोगों को खुले में बहते गंदे पानी से बीमारिंया फैलने का खतरा बना रहता हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं की सीवरेज लीकेज से गंदा पानी कई वर्षों से बह रहा हैं। लेकिन आज तक इसकी और किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों का कहना ही सीवरेज के लिए जो नए चैंबर बनाए गए हैं, उनके उपर से यह पानी आ रहा हैं। जबकि अभी तक कनेक्शन अधिक नहीं हुए हैं। इससे पहले जो सीवरेज के चैंबर बनाएं गए थे, वह बढ़िया थे और वह लीकेज भी नहीं होते थे। इस बार जो चैंबर बनाएं गए हैं, उनमें गड़बड़ी की गई हैं।

सफाई कर्मचारियों की कमी
स्थानीय लोगों का कहना हैं वार्ड क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की कमी हैं। जिसके कारण वार्ड में नियमित रुप से साफ-सफाई नहीं हो रही। सफाई नहीं होने से वार्ड क्षेत्र में गदंगी व कचरा पसरा रहता हैं। इसके साथ ही चौराहे पर बनाए गए कचरा प्वांइट में दूसरे वार्डों के लोग भी कचरा डाल जाते हैं। जिसकी वजह से कचरा प्वांइट रोजाना कचरे से भर जाता हैं और कचरा सड़कों पर फैलता हैं। वार्ड की नालियां कचरे से अवरुद्ध हो चुकी हैं। नालियों का पानी भी सड़को पर बह रहा हैं।

यह है वार्ड क्षेत्र
इस वार्ड में तलवण्डी से 04 से 05, तलवण्डी सेक्टर बी, सम्पूर्ण अम्बेडकर बस्ती का क्षेत्र आता हैं।

सड़कों पर पसरी गंदगी
सीवरेज लीकेज होने से सड़को पर गंदगी व कीचड़ पसरा रहता हैं। जिसके कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों व स्थानीय लोगों को  परेशानी होती हैं।
कीचड़ पर मच्छर पनप रहा हैं। जिसे मौसमी बीमारियां फैल रही हैं। इसके साथ ही लोगों को दुर्गंध का सामना भी करना पड़ता हैं।
-अनीता अग्रवाल, स्थानीय निवासी

आरयूआईडीपी ने पाइपलाइन डालने के नाम पर जगह-जगह से सड़के खोदकर छोड़ रखी हैं। बरसात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता हैं। जिसके कारण सड़क हादसे होते रहते हैं। वार्ड के लोगों को रास्ता बंद होने की वजह से आने जाने में परेशानी होती हैं। सड़के भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
-अशोक शर्मा, स्थानीय निवासी

 वार्ड क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई हैं। इसके लिए विधायक संदीप शर्मा के साथ आंदोलन भी किया गया था। पानी सप्लाई का कोई समय नहीं हैं। सुबह 10 से 15 मिनट पानी आता हैं। वार्ड क्षेत्र में 14 हजार के करीब जनसंख्या हैं। जिसमें अधिकतर स्टूडेÞट्स हैं। पानी नहीं मिलने से इन बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी चेताया गया हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
-संजीव विजय, पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत