ईडी ने धनशोधन मामले में संजय राउत की पत्नी से की पूछताछ
वर्षा को पूछताछ के लिए समन जारी किया था
राउत की ईडी रिमांड की अवधि बढ़ाए जाने के दो दिन बाद ईडी ने वर्षा को पूछताछ के लिए समन जारी किया था।
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा से पूछताछ की। राउत की ईडी रिमांड की अवधि बढ़ाए जाने के दो दिन बाद ईडी ने वर्षा को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। मुंबई में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने राउत की ईडी रिमांड अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी। इससे पहले ईडी ने संजय राउत से भी पूछताछ की थी। उनकी कई अचल संपत्तियों को भी कुर्क किया था। राउत को 2 बार तलब किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
हिन्दू-मुसलमान के आंकड़े जारी करना चुनावी स्टंट, पिछले चुनाव में एनएसएसओ के छुपाए : गहलोत
10 May 2024 19:14:20
यह सर्वे बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसके आधार पर भारत सरकार के सभी विभागों की सीमाएं बनती हैं। ये आंकड़े...
Comment List