आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

मेष- दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मन में अशांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। धन की हानि होने की संभावना है।शत्रु हावी रहेंगे। 

मेष
दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मन में अशांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। धन की हानि होने की संभावना है।शत्रु हावी रहेंगे। 

वृष
मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा।

मिथुन
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम को लेकर उत्साही रहेंगे, लेकिन काम के परिणाम संतोषप्रद नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें।  धर्म के प्रति आस्था बढेगी। 

कर्क
काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु किसी भी निर्णय पर आने से पहले घबराहट से परेशान रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। 

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह
आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। परिवारजन व घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे, आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। 

Read More सप्ताहिक राशिफल 

कन्या
परिश्रम भरा दिन है, परिश्रम से सफलता भी प्राप्त होगी। काम के प्रति समर्पित रहेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ बनाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर है, जो भविष्य में उन्नति की राह बनाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

Read More आज का 'राशिफल'

तुला
दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। पदोन्नति के साथ स्थानान्तरण भी संभव है। आप पर लोग भरोसा करेंगे। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे।  

वृश्चिक
प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। मानसिक रूप से आप सक्षम रहेंगे, विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए आपका मनोबल उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। गठिया, जोडों का दर्द आपके लिए समस्या बन सकता है। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।  

धनु
दिन उत्तम है। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी व शिक्षक वर्ग के लिए समय उत्तम है। आपके कार्यों की सकारात्मक रूप से प्रशंसा होगी। 

मकर
दिन उत्साह व उमंग भरा रहेगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे।

कुंभ
दिन परेशानी भरा रहेगा। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। घर में कलह का माहौल बनेगा। परिजनों व जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना। व्यापारी वर्ग की ग्राहकों से कहासुनी होने की संभावना है। धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। 

मीन
दिन उत्तम है। आय बढने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। व्यापारिक यात्राओं का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।न्यायिक मामले पक्ष में हल होंगे।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित