आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है।

मेष
किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है, जो व्यापार में लाभदायक होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन
दिन उत्तम है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं तो नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।व्यर्थ की बातों से बचें। साहित्य व कला क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। पिता व बुजूर्गों के आशीर्वाद से संपत्ति प्राप्त होने की संभावना।

सिंह
खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही कडवाहट दूर होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा।

तुला
अपनी बात मनवाने व सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। दुर्धटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। राजनीति से जुडे लोगों को लाभ मिलने की संभावना, समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

Read More आज का राशिफल

धनु
मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है,खानपान में नियंत्रण रखें।आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहेगा। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। व्यापार में बुद्धि व विवेक से लिए निर्णय लाभदायक होंगे। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी।

Read More आज का राशिफल

कुंभ
मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय में समस्याएं आ सकती हैं, अधीनस्थ कार्य बिगाडने का प्रयास करेंगे। मानसिक परेशानी का सामना करना पड सकता है। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे।

Read More आज का राशिफल

वृष
आपको आपकी संतान या भाई बहिन के भविष्य को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

कर्क
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हों तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें अन्यथा भविष्य में समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करें। आपके पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों पर गुरुजन की कृपा बनेंगी।

कन्या
वाणी पर संयम रखें। संतान के भविष्य से जुडा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों व भाईयों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कार्यों में अवरोध हो सकता है सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी। उधार लेनदेन से बचें।

वृश्चिक
दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। राजकीय धन प्राप्ति के योग हैं, खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। विवाद से बचें, शांति रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार में उन्नति होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे।

मकर
कसी महिला के सहयोग से भाग्योदय की संभावना। घर की पैतृक संपत्ति के बंटवारे या अन्य समस्याओं को लेकर परिवार से चर्चा हो सकती है।धैर्य रखें, जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। खानपान पर नियंत्रण रखे।फालतू खर्च के कारण जीवनसाथी से मतभेद। 

मीन
अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यांे में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना।

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का 'राशिफल'

आज का 'राशिफल'

Post Comment

Comment List