चौमूं, जगतपुरा और चाकसू तक मेट्रो विस्तार की तलाशी जाएंगी संभावनाएं

सीबीआई फाटक, सालिगरामपुरा फाटक पर आरओबी और इमली फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण

चौमूं, जगतपुरा और चाकसू तक मेट्रो विस्तार की तलाशी जाएंगी संभावनाएं
आईपीडी टावर की पार्किंग समस्या के समाधान को लेकर जेडीए को विभिन्न पक्षकारों से चर्चा करने को कहा गया है।

जयपुर। सब कुछ सही रहा तो भविष्य में जयपुर मेट्रो चौमूं, जगतपुरा और चाकसू तक दौडेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत दिनों यूडीएच की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मेट्रो विस्तार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए है, अर्थात मेट्रो का विद्याधर नगर से चौमूं तक और टोंक रोड पर सीतापुरा से आगे रिंग रोड या चाकसू तक विस्तार की योजना बनाते समय परीक्षण को कहा गया है। रिव्यू मीटिंग के मिनिट्स अब यूडीएच ने जेडीए सहित संबंधित विभाग को भेजे हैं। फिलहाल मेट्रो के सैकंड फेज का सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक रूट प्रस्तावित है, इसे अमलीजामा पहनाने की दिशा में काम हो रहा हैं।

1100 करोड़ रुपए की एलीवेटेड रोड का प्रस्ताव ड्रॉप
अंंबेडकर सर्किल से जवाहर सर्किल तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड के प्रस्ताव को ड्रॉप माना जा रहा है। इसकी लागत 1100 करोड़ रुपए आंकी गई है। सीएम ने भी इस प्रोजेक्ट को फिर से रिव्यू करने को कहा है। इसके पीछे मुख्य कारण जेएलएन मार्ग के सौंन्दर्यकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसी तरह सिरसी रोड पर प्रस्तावित एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट का भी रिव्यू होगा। यह झारखंड महादेव मोड से सिरसी रोड पर गौतम मार्ग पर प्रस्तावित की गई थी।

दो आरओबी, एक फ्लाईओवर
शहर में दो नए रेलवे ओवरब्रिज और नए फ्लाई ओवर निर्माण पर सहमति जताई गई है। इसमें 95 करोड़ रुपए की लागत से सीबीआई फाटक, 86 करोड़ की लागत से सालिगमरामपुरा फाटक आरओबी और 65 करोड़ की लागत से इमली फाटक पर फ्लाई ओवर निर्माण शामिल है।

मेट्रो की भूमि पर कलेक्ट्रेट का प्रस्ताव

Read More राजस्थान में छाया मानसून : एक सप्ताह कमजोर पड़ सकती है गतिविधियां, कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही जयपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस को भी पुलिस मुख्यालय के पास मेट्रो की खाली भूमि पर शिफ्ट करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह गांधी सर्किल से गांधी नगर मोड़ वाली सड़क पर अंडरपास बनाने, टोंक फाटक पुलिया के नीचे की रेलवे की भूमि को अवाप्त कर सड़क को चौड़ा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। आईपीडी टावर की पार्किंग समस्या के समाधान को लेकर जेडीए को विभिन्न पक्षकारों से चर्चा करने को कहा गया है।

Read More तकनीकी कार्य के कारण लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा मार्ग परिवर्तित, कई दिनों तक बदला रहेगा रूट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप