राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेकर बनाएं सफल : गहलोत
सहयोग का माहौल बनेगा
गहलोत ने यह अपील करते हुए कहा कि 29 अगस्त से 5 अक्टूबर तक होने वाले इन इस आयोजन से प्रदेश में आपसी भाईचारा, सछ्वावना एवं सहयोग का माहौल बनेगा। इन खेलों में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे और करीब 30 लाख लोगों ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरु हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इसे सफल बनाने की प्रदेश के लोगों से अपील की है। गहलोत ने यह अपील करते हुए कहा कि 29 अगस्त से 5 अक्टूबर तक होने वाले इन इस आयोजन से प्रदेश में आपसी भाईचारा, सछ्वावना एवं सहयोग का माहौल बनेगा। इन खेलों में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे और करीब 30 लाख लोगों ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
इसके लिए लगभग 2 लाख टीमें बनी है। इन खेलों में प्रतिभागी से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ हिस्सा लेकर एक बड़ा संदेश देंगे। इन खेलों से गांवों में एक उत्सव का माहौल बनेगा क्यों कि गांवों के हर आयु वर्ग के लोग एकजुट होकर जोश एवं उत्साह से खेलेंगे। इन खेलों के दौरान सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।
Comment List