आज का भविष्यफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का भविष्यफल

मेष- दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह मशविरा करने से काम आसानी से बनेंगे। 

मेष
दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह मशविरा करने से काम आसानी से बनेंगे। 

वृष
समय उत्तम है। जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। लाभदायक यात्रा होगी, सावधानी से वाहन चलाऐं। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। घर में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणाम व अवसर मिलेंगे।

कर्क
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। शारीरिक कमजोरी, पेट व गले से संबंधी बीमारी हा सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।घरेलू निर्णय लेने से बचें। 

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह
किसी प्रकार से किसी से कोई बहुमुल्य वस्तु उपहार या भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या
काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण सूचना को प्राप्त करेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।आय की स्त्रोत बढेंगे। 

Read More आज का 'राशिफल'

तुला
नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दिला सकती है।

वृश्चिक
कोई दुखद समाचार आपको अशांत कर सकता है, मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर लापरवाही से हानि में बदल सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। 

धनु
आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी। संतुलित व्यवहार से दुश्मन को भी दोस्त बना लेंगे। 

मकर
आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। भविष्य में परेशानी उठानी पडेगी।

कुंभ
आय के नए स्त्रौत बनेंगे,लेकिन आय व्यय बराबर बना रहेगा।शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। विद्यार्थी वर्ग में आलस्य रहेगा। पत्नी व संतान सुख मिलेगा।मनोकामना पूर्ण होगी।लेनदेन में सावधानी बरतें।भागीदारी से बचें।अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें।

मीन
नौकरी पेशा को सावधानी से दिन व्यतीत करना चाहीए। आफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। जोखिम लेने से बचें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना
  बॉलीवुड में चर्चा है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्मकार करण जौहर से हाथ मिलाया
पाकिस्तान ने मानवाधिकार उल्लंघनों पर अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज 
फारुख अब्दुल्ला ने मोदी पर लगाया देश तोड़ने की कोशिश करने का आरोप
कोटा में 1200 किसानों पर 4.50 करोड़ का कर्जा
असर खबर का - डीसीएम ने कोटा-पटना एक्सप्रेस में खराब खाद्य सामग्री को कराया नष्ट
ईवीएम के वोट वीवीपैट की पर्चियों से मिलान, मतपत्रों से मतदान की याचिका खारिज
सेनेगल में बस का टायर फटा, 13 लोगों की मौत