जो पार्टी अपने कुनबे को एक नहीं रख सकती, उसका भारत जोड़ो यात्रा निकालना हास्यास्पद : शेखावत 

कहा प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया का कंसेप्ट दिया है

जो पार्टी अपने कुनबे को एक नहीं रख सकती, उसका भारत जोड़ो यात्रा निकालना हास्यास्पद : शेखावत 

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस जब से बनी है, अंगेजों की ‘बांटो और राज करो’ की नीति पर चल रही है। कांग्रेस ने अमीर और गरीब में भेद किया। देश को मजहब के आधार पर बांटा।

जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा पर मंगलवार को जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने कुनबे को एक नहीं रख पाती, उसका भारत जोड़ो यात्रा निकालना हास्यास्पद है। 

मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस जब से बनी है, अंगेजों की ‘बांटो और राज करो’ की नीति पर चल रही है। कांग्रेस ने अमीर और गरीब में भेद किया। देश को मजहब के आधार पर बांटा। अगड़े और पिछड़ों में बांटकर राजनीतिक लाभ लिया। शोषित और वंचित लोगों को समाज की मुख्य धारा से बांटने की कोशिश की। ऐसी पार्टी भारत जोड़ो की यात्रा निकाल रही है। इससे ज्यादा हास्यास्पद कुछ नहीं हो सकता, लेकिन देश की जनता सब देख रही है। जान रही है। इसका भी अंतत: हश्र और परिणाम वही होगा, जो कांग्रेस के अब तक के अभियानों का हुआ है। जो पार्टी अपने आप को जोड़े हुए नहीं रख पा रही, वह देश को क्या जोड़कर रखेगी ? 

उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने आंतरिक संघर्ष को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए, इसके बजाय वे भारत जोड़ो की यात्रा में लगे हैं। इस चिंता के लिए उनका अभिनंदन। 

शेखावत ने भाजपा की ओर से देश की एकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है। इसे एकता के सूत्र में बांधने के अनेक तत्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। हर घर तिरंगा जैसा अभियान देश को जोड़ने का काम कर रहा है। तिरंगे की शान देश में ही नहीं विदेश में भी बढ़ रही है। हमारी संस्कृति हमारी मान्यताएं देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया का कंसेप्ट दिया है।

Read More तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत