राहुल गांधी ने किया हिंदुत्व का अपमान : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए गए बयान की निंदा की है। भाजपा ने कहा कि हिंदू धर्म पर कांग्रेस नेताओं का हमला दुर्भाग्यपूर्ण है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए गए बयान की निंदा की है। भाजपा ने कहा कि हिंदू धर्म पर कांग्रेस नेताओं का हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह बड़ा दुखद विषय है कि 24 घंटे में हिंदू धर्म पर तीन बार प्रहार कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से होता है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कांग्रेस नेता राशिद अलवी और अब स्वयं उनके सबसे बड़े नेता गांधी द्वारा हिंदुत्व का अपमान किया जाता है। सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने खुर्शीद के वक्तव्य और उनकी किताब पर कहा कि गांधी ने हिंदू धर्म और हिंदुत्व पर प्रहार किया है।
उन्होंने कहा कि गांधी ने उपनिषद तो क्या संविधान ही पढ़ लिया होता, तो उनके लिए काफी होता। उनका बयान संयोग नहीं तुष्टिकरण की राजनीति का दूषित प्रयोग है। पात्रा ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है, तो वह हिंदू धर्म पर प्रहार अवश्य करते हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List