भजनलाल शर्मा का दूसरे राज्यों में दौरा, चुनाव प्रचार की संभाल रहे जिम्मेदारी

भजन लाल शर्मा को भेजने की मांग आ रही है

भजनलाल शर्मा का दूसरे राज्यों में दौरा, चुनाव प्रचार की संभाल रहे जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री शर्मा आगे तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं।

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अलग-अलग राज्यों में दौरे कर लगातार चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिन राज्यों में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी, मारवाड़ी रहते हैं, वहां खास तौर पर स्थानीय प्रत्याशियों की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को भेजने की मांग आ रही है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दूसरे चरण के मतदान के बाद झारखंड के धनबाद, हजारीबाग, रांची एंव पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर, कोलकाता उत्तर और दिल्ली में सभाएं, सम्मेलनों और रोड शो को सम्बोधित करने के साथ-साथ चुनाव प्रचार के लिए जा चुके हैं। इससे पहले वे गुजरात के बनासकांठा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पालनपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री शर्मा आगे तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रवासी राजस्थानी कई पीढ़ियों से पूर्वी एवं दक्षिणी राज्यों के कई लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रहते आ रहे हैं और वहां स्थानीय समुदाय में भी उनकी खासी पैठ है। 

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
महाराष्ट्र की सरकार धोखा और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद मोदी कर रहे हैं। वह...
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
भाजपा का विभाजनकारी सपना कभी नहीं होगा सच, नफरत के बीज बो रहे हैं मोदी : स्टालिन
दो पाटों के बीच पिस रही जनता, किसको सुनाएं अपना दुखड़ा?