कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों में नहीं दिया ध्यान : भजनलाल

किसी भी विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव नहीं रहेगा 

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों में नहीं दिया ध्यान : भजनलाल

राजस्थान की भाजपा सरकार उस दिशा में काम कर रही है। निश्चित रूप से किसी भी विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव नहीं रहेगा। 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों में बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया, केवल भ्रष्टाचार में ही डूबी रही। इसलिए आज हर विधानसभा में विकास कार्यों की आवश्यकता है। सीएम ने शनिवार को अपने आवास पर विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही। बैठक में 39 वार्डों के पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, 5 मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से एक विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता रहती है, राजस्थान की भाजपा सरकार उस दिशा में काम कर रही है। निश्चित रूप से किसी भी विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव नहीं रहेगा। 

शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार ने विकास की गति पकड़ ली है। शुरुआती दिनों में ही विकास कार्य को ध्येय मानते हुए कार्य किए। उसकी चर्चा सभी ओर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सांगानेर विधानसभा में सभी विकास कार्यों को लेकर सुझाव दें और जहां भी विकास की जरूरत है चाहे पानी, बिजली, सीवरेज, सेक्टर रोड, सड़कें, अस्पताल, हर घर नल या बारिश के पानी का जमाव की बात हो, उसमें निश्चित रूप से सुधार किया जाएगा और सांगानेर के साथ-साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। बैठक में प्रमुख रूप से महापौर सौम्या गुर्जर, श्रीप्रकाश तिवाड़ी, अभय पुरोहित, नवरत्न नरानियां सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
महाराष्ट्र की सरकार धोखा और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद मोदी कर रहे हैं। वह...
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
भाजपा का विभाजनकारी सपना कभी नहीं होगा सच, नफरत के बीज बो रहे हैं मोदी : स्टालिन
दो पाटों के बीच पिस रही जनता, किसको सुनाएं अपना दुखड़ा?