हार के साथ खत्म हुआ रोजर फेडरर का करियर, विदाई के समय नम हुईं आंखें
लेवर कप में नडाल के साथ बनाई जोड़ी, टियाफो और जैक सॉक से मिली हार
24 साल तक टेनिस जगत में अपना कमाल दिखाने के बाद खेल को अलविदा कहना फेडरर के लिए मुश्किल था, लेकिन उन्होंने नम आंखों के साथ इसे स्वीकार किया। फेडरर बहुत भावुक दिखे।
लंदन। दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के साथ टेनिस से संन्यास ले लिया। इस अंतिम टूर्नामेंट में फेडरर ने राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 6-4, 6-7, 9-11 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा। 24 साल तक टेनिस जगत में अपना कमाल दिखाने के बाद खेल को अलविदा कहना फेडरर के लिए मुश्किल था, लेकिन उन्होंने नम आंखों के साथ इसे स्वीकार किया। फेडरर बहुत भावुक दिखे। मैच के बाद उन्होंने सात मिनट की फेयरवेल स्पीच दी और लगातार रोते रहे। फेडरर बोल रहे थे तब राफेल नडाल भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। वहीं टेनिस के तीसरे सबसे महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी यह मैच देखने पहुंचे थे। वह भी फेडरर की विदाई पर अपने आंसू नहीं रोक पाए।
Comment List