हवाई यात्रीभार कम हुआ तो एयरलाइन कंपनी ने कर दी 20 फ्लाइट्स रद्द

हवाई यात्रीभार कम हुआ तो एयरलाइन कंपनी ने कर दी 20 फ्लाइट्स रद्द

सबसे ज्यादा उड़ानें मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता, उदयपुर, देहरादून की रद्द हो रही है।

जयपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के चलते एयरलाइन यात्रियों की संख्या कम होने लगी है इसके चलते एयरलाइन कंपनी ने मंगलवार को 20 फ्लाइटों का संचालन रद्द किया इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा उड़ानें मुंबई, बेंगलुरू,  चेन्नई, कोलकाता, उदयपुर, देहरादून की रद्द हो रही है। आज भी यह उडानें रद्द रहेगी। सबसे ज्यादा आज मुंबई की आठ से ज्यादा उड़ाने रद्द है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार को इंडिगो की सुबह 5:15 बजे बेंगलुरु, इंडिगो की सुबह 6.20 बजे मुंबई, इंडिगो की सुबह 7:40 बजे दिल्ली, इंडिगो की सुबह 7:45 बजे कोलकाता, गो फर्स्ट की सुबह 8:30 बजे मुंबई, गो फर्स्ट की सुबह 8:45 बजे मुंबई, गो फर्स्ट की सुबह 9:05 बजे कोलकाता, इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई, गो फर्स्ट की सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद, एयर एशिया की सुबह 11:50 बजे हैदराबाद, स्पाइसजेट की सुबह 11:55 बजे उदयपुर और एयर एशिया की दोपहर 12:25 बजे चेन्नई जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा।


 नए साल के बाद कम हुआ यात्रीभार
नए साल की शुरुआत के साथ ही यात्रीभार 15 हजार के बदले महज 10 से 12 हजार के बीच ही रह गया है। इसके साथ ही तीन से चार उड़ानें भी रदद हो रही थी। लेकिन अचानक कोरोना के बढते मामलों के चलते बीते दो दिनों में जयपुर से 40 के आसपास उड़ाने रद्द हो चुकी है।  इनमें सबसे ज्यादा इंडिगो एयरलाइन की आठ से ज्यादा उड़ाने है। एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को दूसरी कनेक्टिंग उडानों और आगामी दिनों में यात्रा करवाने और रिफंड का आश्वासन दिया जा रहा है।


 कोलकाता की बजाय जयपुर पहुंची फ्लाइट-
इसी प्रकार स्पाइसजेट एयरलाइन ने दो फ्लाइटों को मर्ज किया है। स्पाइसजेट की सुबह 7 बजे रवाना होने वाली लाइट को कोलकाता की बजाय डेढ़ घंटे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर लाया गया फिर यहां से यात्रियों को बैठाकर कोलकाता के लिए रवाना किया गया।

Read More पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की शुरुआत

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत