भावना जाट ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य

21वें स्थान पर रही

 भावना जाट ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य

भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। मस्कट में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया।

जयपुर। भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। मस्कट में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया। चीन ने स्वर्ण और यूनान ने रजत पदक जीता। रवीना ने एक घंटे 40 मिनट और 22 सेकंड का समय निकाला और 14वें स्थान पर रहीं। टोक्यो ओलंपिक खेल चुकी राजस्थान की राजसमन्द की भावना जाट 1:43:08 के समय के साथ 21वें स्थान पर रही, जबकि मुनीता ने 26वां स्थान हासिल किया। इसके बाद एक देश के सभी प्रतियोगियों के प्रदर्शन को जोड़कर पदक तय किए गए।

चैंपियनशिप के 61 साल के इतिहास में भारतीय महिला टीम का यह पहला पदक है। इससे पहले पुरूष टीम ने 2012 में कांस्य पदक जीता था। पुरुष वर्ग में भारत के अमित खत्री आखिरी किलोमीटर तक आगे चल रहे थे, लेकिन चौथा रेडकार्ड मिलने से अंडर 20 पुरूषों के दस किलोमीटर वर्ग से अयोग्य करार दिए गए। वह फिनिश लाइन तक पहले भी पहुंच जाते तो स्वर्ण नहीं जीत सकते थे क्योंकि तीसरे रेडकार्ड के बाद उन्हें 60 मिनट की पेनल्टी मिली थी। चौथा रेडकार्ड नहीं मिलने पर शीर्ष दस में होते। चीन के वांग होंगरेन ने स्वर्ण, इटली के डिएगो जी ने रजत और चीन के जेंग यू ने कांस्य पदक जीता।


Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत