अमेरिका-चीन में बढ़ सकती है तनातनी, अमेरिका ने चीन को क्यों दी चेतावनी.... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दी चेतावनी

अमेरिका-चीन में बढ़ सकती है तनातनी, अमेरिका ने चीन को क्यों दी चेतावनी.... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर

यूक्रेन के शहरों और नागरिकों पर हमलों के बीच रूस को साजोसामान की सहायता देने पर 'गम्भीर परिणाम' की चेतावनी दी

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग को यूक्रेन के शहरों और नागरिकों पर हमलों के बीच रूस को साजोसामान की सहायता देने पर 'गम्भीर परिणाम' की चेतावनी दी है।दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को करीब दो घंटे तक  टेलीफोन पर बातचीत हुई।  (एजेंसी)  का केन्द्र  यूक्रेन पर रूसी हमला था। नवंबर के बाद दोनों नेताओं के बीच यह सम्भवत: यह पहली (एजेंसी) थी।

व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति  बाइडेन ने चर्चा में इस संकट पर संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी- भागीदारों के विचारों को व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि चीन रूस को साजोसामान की सहायता प्रदान करता है तो इसका मतलब यूक्रेनी शहरों और नागरिकों के खिलाफ क्रूर हमले में साथ देना होगा। राष्ट्रपति ने संकट के राजनयिक समाधान के लिए अपने समर्थन को स्पष्ट किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा के प्रबंधन के लिए खुले संवाद की व्यवस्था को बनाए रखने के महत्व पर भी दोनों नेता सहमत थे ।

चर्चा में बाइडेन ने यह भी साफ़ किया कि ताइवान पर अमेरिकी नीति नहीं बदली है, और अमेरिका यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव का विरोध करना जारी रखेगा। इस बीच, चीनी विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति शी के हवाले से बताया कि उन्होंने बाइडेन से कहा है कि संघर्ष और टकराव किसी के हित में नहीं  है। अब शीर्ष प्राथमिकताएं संवाद और संवाद जारी रखना, नागरिकों को हताहत होने से बचाना, इस मानवीय संकट और युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना है। चीन के राष्ट्रपति ने  जोर देकर कहा कि  यूक्रेन संकट एक ऐसी चीज है जिसे हम नहीं देखना चाहते हैं। यह  जानकारी 'द गार्जियन' ने चीनी मंत्रालय के हवाले से दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत